..................... Ramesh Babu is a Billionaire barber, has 400 luxuries car, you will shock after know his net worth and fee - Hindi Filmibeat

ये है भारत का अरबपति नाई, हैं 400 से ज्यादा लग्जरी कारें, इनकी हेयर कटिंग की फीस और नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Billionaire barber

यूं तो आपने कई बारबर देखे होंगे। हेयर स्टाइलर अच्छी कटिंग का अच्छा खासा चार्ज करते हैं। वहीं बात नामी सेलिब्रिटी बारबर की करें जैसे आलिम हाकिम और सनी हेयरपोर्ट हेयर कटिंग का हजारों-लाखों में चार्ज करते हैं। यह हेयर स्टाइलिस्ट भी आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बारबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेलिब्रिटी से भी आगे है।

पिता के गुजरने के बाद टूटा था दुखों का पहाड़

यह कोई और नहीं बल्कि है कर्नाटक के बेंग्लूरू शहर में रहने वाला रमेश बाबू। रमेश ने शुरुआत में तो अखबार बेचे, जब घर का खर्चा नहीं निकला तब रमेश ने छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। पहले तो सैलून को रमेश के पिता ही संभालते थे, लेकिन पिता के निधन के बाद सैलून चाचा ने संभाला। घर के खर्च को देखते हुए रमेश की मां ने भी दूसरों के घरों में काम करना शुरू कर दिया था।

18 की उम्र में बाल काटने किए शुरू

18 साल की उम्र में रमेश ने अपने चाचा से सैलून वापस मांगा और सैलून पूरी तरह से नया बना दिया। रमेश ने दो लोगों को बाल काटने के लिए काम पर रखा लेकिन समस्या ये थी कि वह दोनों ही समय से नहीं आते थे और रमेश को बाल काटने नहीं आते। लेकिन एक बार एक आदमी ने जिद करके रमेश से बाल कटवाए और उस दिन रमेश खुद पर यकीन नहीं कर पाए कि वह कितनी अच्छी कटिंग करते हैं तब से उनका धंधा और अच्छा चलने लगा।

एक आइडिया ने बदल दी किस्मत

जब रमेश को लगा कि उन्होंने कुछ पैसे कमा लिए हैं तब रमेश ने 1993 में कार खरीद ली वो भी किस्तों पर। लेकिन किस्तें भरना रमेश के लिए बहुत मुश्किल हो गया था। वहीं रमेश की मां जिस घर में काम करती थी उन्होंने रमेश को सलाह दी कि वह कार को किराए पर चलाएं और यह सलाह रमेश के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। कार किराए पर चलाने से उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ। उसके बाद उन्होंने एक और कार खरीदी और धीरे-धीरे करके उनके पास 400 गाड़ियों की लाइन लग गई जिसमें से 120 कारें लग्जरी कारें हैं जिसमें BMW, Audi, जैगुआर, रॉल्स रॉयस जैसी गाड़ियां हैं और आज रमेश एक दिन के किराए का 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

कितनी है रमेश बाबू की नेटवर्थ

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक समय था जब रमेश बाबू के पास एक समय का खाना खाने के लिए पैसा नहीं था वह रमेश आज 1200 करोड़ रुपये का मालिक बन गया है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक होने के बाद भी आज भी रमेश उसी सैलून पर बाल काटते हैं और आज भी वह बाल काटने का 150 रुपये लेते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X