रामभद्राचार्य के वीडियोज पर चला हाईकोर्ट का हंटर, होंगे डिलीट, जानिए क्यों दे डाला इतना बड़ा आदेश

Rambhadracharya Video Removed- जगद्गुरु रामभद्राचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब एक आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से आया है जो कि हैरान करने वाला है।
लखनऊ बेंच ने आदेश दिया है कि रामभद्राचार्य के ऐसे सारे वीडियोज डिलीट कर दिए जाएंगे जो कि आपत्तिजनक हैं। इस लिस्ट में पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया गया है जिसमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आते हैं और सभी को हाईकोर्ट की तरफ से नोटिस गया है। इस आदेश के बाद कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि इसको पूरा करके एक सप्ताह में जवाब देना है।
कोर्ट में दर्ज हुई थी याचिका
सोशल मीडिया पर इन वीडियोज को लेकर शरद चंद्र नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की थी जिसके बाद इस विषय पर गंभीरता से सुनवाई हुई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि रामभद्राचार्य के पुराने वीडियो में उनके खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट चलाया गया है।
रामभद्राचार्य की दिव्यांगता के अपमान को लेकर भी इनको डिलीट करना की बात कही गई है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि कोर्ट ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कब तक ये काम करके देते हैं। रामभद्राचार्य के कुछ वीडियोज ऐसे भी हैं जो कि आपको भी हैरान करने के लिए काफी हैं।
ब्राह्मणों को बताया था नीच
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कुछ समय पहले एक वीडियो कुछ ब्राह्मणों को नीच बताया था। ऐसे कहते हुए उन्होने दीक्षित, त्रिपाठी, पाठक उपाध्याय, चौबे और त्रिगुनाईत जातियों के नाम लिए थे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था और लोग खुलकर उनका विरोध करने के लिए सामने भी आए थे।
कभी प्रेमानंद महाराज तो कभी शंकराचार्य को लेकर भी वो विवादित बातें करते रहते हैं। हालांकि बाद में प्रेमानंद जी महाराज को लेकर उन्होने सफाई दी थी और कहा था कि उनका मतलब वो नहीं था निकाला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications