महिलाओं पर रामभद्राचार्य की आपत्तिजनक टिप्पणी, पत्नी को कहा 'आनंद का खिलौना'

Rambhadracharya

Rambhadracharya on WIFE: रामभद्राचार्य अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं लेकिन फिर भी बाज नहीं आते हैं। इस वक्त पत्नी को लेकर उनका एक बयान सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा में है और महिलाएं काफी नाराज हैं।

रामभद्राचार्य ने वाइफ को आनंद के लिए खिलौना बताया है। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि वो WIFE का मतलब समझाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होने इस दौरान एक के बाद एक WIFE का फुल फॉर्म बताया और बाद में जो कुछ भी कहा वो महिलाओं को काफी नागवार गुजरा है। अब सोशल मीडिया पर रामभद्राचार्य को खरी खोटी सुनाई जा रही हैं।

WIFE मतलब क्या होगा है?

रामभद्राचार्य इस वीडियो में कह रहे हैं, ''वाइफ कितनी खतरनाक होती है। WIFE का मतलब क्या होगा, विवाहित लोग जानते ही हैं। वाइफ का पहला अक्षर क्या होता है। W मतलब Wonderful, दूसरा अक्षर क्या है, I मतलब Instrument, तीसरा अक्षर क्या है, F मतलब For, चौथा अक्षर क्या है E मतलब Enjoy. अब फुल फॉर्म क्या बन गया वाइफ का? ''वंडरफुल इंस्ट्रुमेंट फॉर एंजॉय।''

आनंद के लिए एक आश्चर्यजनक उपकरण, खिलौना है वाइफ।'' रामभद्राचार्य का ये वीडियो सोशल मीडिया आग की तरह वायरल हो रहा है।

ट्रोल हो रहे हैं रामभद्राचार्य

लोग इस वीडियो में रामभद्राचार्य की मानसिकता देखकर हैरान हैं और लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''स्त्रियों का समाज अब भी इनके गुण गाएगा।'' एक ने लिखा, ''जिस अंधे ने प्रभु को देखा नहीं, वो रूप बताना क्या जाने।'' एक ने लिखा, ''ये बात ये अपनी अम्मा और बहन के लिए बोला होगा काना बाबा।'' एक ने लिखा, ''भगवान ने गलत किया इसके साथ, आवाज छीननी चाहिए थी।'' एक ने लिखा, ''इस जन्म में भगवान ने आंखें नहीं दी हैं,और हो सकता है अगली बार मनुष्य योनि में जन्म ही ना मिले।'' इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X