अब ऐसी दिखने लगी हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, चेहरा देख लोग बोले- आपने रेखा जी को भी पीछे छोड़ दिया..

Ram teri Ganga maili fame Mandakini

Mandakini Then and Now: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना की लिस्ट में गिनती होती है मंदाकिनी की। 80 के दशक से मंदाकिनी अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती आई हैं। उनकी सुंदरता के लोग तो कायल थे। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में कई फिल्म कीं। जैसे 'राम तेरी गंगा मैली', 'डांस डांस', 'कमांडो', 'लोहा', 'जाल', 'शानदार', 'सिंहासन', 'अग्नि' जैसी कई फिल्में की हैं, लेकिन उनकी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' के आज भी काफी चर्चे होते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मंदाकिनी

मंदाकिनी ने अपनी फिल्म में कई ऐसे बोल्ड सीन्स दिए थे जिसे लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। बता दें कि मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में बेहद ही कम फिल्में की हैं। फिल्म 'जोरदार' के बाद से उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया और फिल्मी जगत से दूरियां बना लीं, लेकिन आपको बता दें कि मंदाकिनी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। मंदाकिनी आए दिनों अपने इंस्टा एकाउंट पर कभी कोई तस्वीर शेयर करती नजर आती हैं तो कभी डांस के वीडियो बनाती दिखती हैं।

गाना रीक्रिएट करती दिखीं मंदाकिनी

वहीं हाल ही में मंदाकिनी का एक वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदाकिनी जींस और शर्ट पहने अपनी दोस्त दीपू शर्मा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मंदाकिनी 'प्यार चाहिए की पैसा चाहिए' गाने पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। मंदाकिनी का डांस और उनके एक्सप्रेशन फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। बता दें कि अभी तक इस वीडियो पर 26 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई है।

मंदाकिनी के वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

मंदाकिनी के इस वीडियो और उनकी तमाम तस्वीरों को देख फैन्स तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह मंदाकिनी जी आप तब भी खूबसूरत थीं और आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपने तो रेखा जी को भी दो कदम पीछे छोड़ दिया तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आप बेस्ट हो आपका डांस आप भी लोगों को दीवाना बना देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X