Ashtami-Navami 2026: कब मनाई जाएगी अष्टमी और राम नवमी ? जानें शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन का समय

Ram Navami Kab hai 2026: चैत्र नवरात्री अब समापन की ओर है। देवी के अंतिम दिनों अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन कर देवी मां को विदा किया जाता है, लेकिन फिलहाल तो लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही है कि आखिर अष्टमी कब मनाई जाएगी और राम नवमी कब है ? अगर आपको भी यही कंफ्यूजन हो रही है। तो चलिए जानते हैं अष्टमी और नवमी की तारीफ और शुभ मुहूर्त का समय।

Ram Navami Kab hai 2026

कब है अष्टमी ?

वैदिक पंचांग के मुताबिक अष्टमी 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरु हो रही है। जो कि 26 मार्च 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसीलिए उदया तिथी के मुताबिक अष्टमी 26 मार्च को ही मनाई जाएगी।

क्या है कन्या पूजन का समय ?

वहीं बात कन्या पूजन की करें तो सुबह 6:18 से लेकर 7:50 तक का शुभ मुहूर्त है, लेकिन अगर किसी भी वजह से आप इस शुभ मुहूर्त में पूजन नहीं कर पाते हैं तो 10:55 से लेकर 3:31 तक भी आप कन्या पूजन कर सकते हैं।

राम नवमी कब है ?

अष्टमी के साथ-साथ राम नवमी को लेकर भी काफी कंफ्यूजन फैल रही है। तो आपको बता दें कि नवमी 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। चूंकी उदयातिथी 27 की है इसीलिए रामनवमी भी 27 मार्च को ही मनाई जाएगी। अगर आप इस दिन कन्या पूजन करते हैं तो इस दिन का शुभ समय सुबह 6:00 से लेकर 10:08 तक का शुभ मुहूर्त है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X