Rakshabandhan: बहन का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते हैं ये भाई, सितारों की रियल लाइफ कहानी सुन पकड़ लेंगे सिर

Rakshabandhan 2025

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन भाई बहन का त्योहार होता है। हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। चाहें आम हो या खास बहनें रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की राखी बांधती हैं और इस दिन को धूमधाम से मनाती हैं। बॉलीवुड में कई बहने हैं जो अपने भाइयों पर प्यार बरसाती हैं। वहीं कई ऐसी बहनें भी हैं जो अपने भाइयों तक का चेहरा देखना पसंद नहीं करती हैं। जी हां, कुछ भाई-बहन की रियल लाइफ इतनी कड़वी है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।

राहुल भट्ट-आलिया भट्ट

बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आती हैं बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और उनके भाई राहुल भट्ट का रिश्ता कुछ खास नहीं है। दोनों सौतेले भाई बहन हैं। राहुल भट्ट पूजा भट्ट के भाई हैं वह अकसर पूजा भट्ट की तो तारीफ करते हैं, लेकिन वह आलिया भट्ट की कभी भी तरफदारी करते नजर नहीं आए। राहुल ने यहां तक कह दिया था कि टैलेंट के मामले में आलिया भट्ट बहन पूजा की आधी भी नहीं हैं।

सनी देओल-ईशा

सनी देओल धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं वहीं ईशा देओल और अहाना देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियां हैं। बता दें कि सनी और ईशा के बीच भी भाई-बहन का प्यार देखने को नहीं मिलता। दोनों सौतेले भाई बहन हैं। आज तक दोनों परिवारों को साथ में नहीं देखा गया। इसलिए लोगों का मानना है कि शायद ईशा सनी को राखी भी नहीं बांधती हैं।

सोनू कक्कड़-टोनी कक्कड़

कक्कड़ फैमिली का बॉन्ड भी काफी स्ट्रांग था, लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि सोनू कक्कड़ ने नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। टोनी और सोनू की तो लंबे समय से खटपट की खबर सुनने को मिल रही थीं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि तीनों के बीच की बहस खत्म हो गई है। अब तीनों यह फैन्स को जताने की कोशिश कर रहे हैं कि सब ठीक है या वाकई में सब ठीक है यह तो बस नेहा-सोनू और टोनी ही बता सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-लव-कुश

आपको बता दें कि जब से सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई है तब से उनकी भाई लव और कुश से बोलचाल बंद है। सोनाक्षी के दोनों भाई उनकी शादी में शामिल नहीं हुए थे। ना तो दोनों भाईयों ने सोनाक्षी को साथ कोई तस्वीर साझा की और नाही दोनों भाइयों ने कभी रक्षाबंधन पर बहन संग राखी बंधवाते हुए कोई पोस्ट शेयर किया।

More from Filmibeat

Read more about: rakshabandhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X