..................... Rajshree Yadav's Education: How educated is Tejashwi Yadav wife, she was an air hostess! - Hindi Filmibeat

Rajshree Yadav Education- कितनी पढ़ी लिखी हैं राजश्री यादव? उनके सामने किसी गियर में नहीं लगते तेजस्वी यादव!

Rajshree Yadav Education

Rajshree Yadav Education- बिहार चुनाव चर्चा में हैं और इस दौरान आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कभी लोग उनके धर्म पर बात कर रहे हैं तो कभी नेटवर्थ पर बोल रहे हैं।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि खुद तेजस्वी यादव के समर्थकों को हैरान करने वाला है। राजश्री कितनी पढ़ी लिखी हैं? बता दें कि उनकी शादी रेचल से हुई है जिनका नाम अब राजश्री है। क्या आप जानते हैं कि वो कितनी पढ़ी लिखी हैं और तेजस्वी यादव कितने पढ़े लिखे हैं।

राजश्री यादव की शिक्षा

स्कूल शिक्षा की बात करें तो तेजस्वी यादव और रेचल ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। बता दें कि राजश्री यादव उर्फ रेचल की क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन बताई जाती है। शादी से पहले वो एक एयर होस्टेस थीं। बात करें तेजस्वी यादव की तो उन्होने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और दसवीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की।

तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे जिस वजह पढ़ाई छोड़कर वो आगे बढ़ गए। हालांकि अब उनकी पत्नी से उनकी तुलना अक्सर की जाती है। एक ओर राजश्री ग्रेजुएट हैं तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव दसवीं तक भी नहीं पढ़े हैं। बता दें कि रेचल एक ईसाई परिवार में जन्मी हैं और शादी के बाद वो हिंदू धर्म अपना चुकी हैं।

कब हुई थी शादी?

लालू प्रसाद यादव के बेटे और रेचल की शादी को करीब 4 हो गए हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की थी और इसके पहले दोनों ने करीब एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। दोनों का एक बच्चा भी है जिसके साथ तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। फिलहाल तेजस्वी यादव क्रिकेट छोड़कर राजनीति में आ गए हैं और लगातार सीएम बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Read more about: tejashwi yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X