राजेंद्र दास जी महाराज को देख फफक-फफक कर रोए Premanand Maharaj, बीमारी में किया दंडवत प्रणाम और...

Premanand Ji Maharaj Video: देश के प्रसिद्ध और पूजनीय संतों में से एक गिने जाने वाले प्रेमानंद जी महाराज की हालत इन दिनों काफी खराब चल रही है। लोग उनका हालचाल लेने के लिए बेताब हैं। उन्होंने अनिश्चित काल के लिए अपनी पदयात्रा भी स्थगित कर दी है। इस बीच उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से संत महात्मा पहुंच रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।
प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे राजेंद्र दास जी महाराज
संत प्रेमानंद महाराज की हालत देखकर कई प्रसिद्ध संत और भक्त श्रीराधा केली कुंज आश्रम पहुंच रहे हैं ताकि उनकी सेहत की जानकारी ले सकें। हाल ही में मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज भी उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें देखकर तो प्रेमानंद जी महाराज गद गद हो गए।
आश्रम से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संत प्रेमानंद महाराज खुद आश्रम के मुख्य द्वार पर राजेंद्र दास जी महाराज का स्वागत करने पहुंचे। चौखट पर पहुंचते ही उन्होंने झुककर दंडवत प्रणाम किया। उसी पल राजेंद्र दास जी महाराज ने भी भक्ति भाव से नमन किया।
रोते हुए नजर आए प्रेमानंद महाराज
इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने अपनी गद्दी पर राजेंद्र दास जी महाराज को बैठाया और खुद उनके चरणों के पास बैठकर उनकी सेवा करने लगे। उस समय प्रेमानंद महाराज की आंखें नम थीं और उनके चेहरे पर शांति और आनंद की झलक दिखाई दे रही थी। इस पवित्र मिलन को देखकर वहां मौजूद भक्त भी भावुक हो उठे और पूरे आश्रम का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया।
मुलाकात के दौरान राजेंद्र दास जी महाराज ने प्रेमानंद महाराज के जल्दी सेहत ठीक होने और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बातचीत के दौरान ब्रजभूमि की साधना, भक्ति और संत परंपरा से जुड़ी कई प्रेरक कहानियां भी बताई।
इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी के द्वापर युग में श्रीकृष्ण, राधारानी और अष्टसखियों के रूप में अवतार लेने की अद्भुत कथा का भी वर्णन किया।
भक्तों में इमोशनल लहर
संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत की खबर सुनकर देशभर के भक्त चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भक्त प्रेम और श्रद्धा से भरे संदेश साझा कर रहे हैं- 'महाराज जी जल्द स्वस्थ हों, प्रभु उनका कल्याण करें।'


Click it and Unblock the Notifications











