Rajat Patidar Unknown Facts: कभी IPL में रहे थे अनसोल्ड, दो-दो बार RCB को ट्रॉफी जितवाकर रच दिया इतिहास

Rajat Patidar Unknown Facts: रजत पाटीदार.. एक ऐसा नाम जिसने आरसीबी को उन मुकाम तक पहुंचाया जिसका सपना 18 साल से ये टीम और उसके समर्थक देख रहे थे। रजत की कहानी इंसपायर करने वाली है और ये बताने वाली है कि अगर इंसान मेहनत करे तो क्या कुछ नहीं कर सकता है।

Rajat Patidar

क्या आप जानते हैं कि रजत पाटीदार एक बार आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड गए थे? जी हां, उनको किसी ने नहीं खरीदा था। वहां से निकलकर एक टीम का हिस्सा बनना और उसका कप्तान बनकर इतिहास रचने आप में बेहद शानदार है।

Also Read
क्या परुल गुलाटी ने कर ली सगाई? वायरल तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल, फैंस हुए बेचैन
क्या परुल गुलाटी ने कर ली सगाई? वायरल तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल, फैंस हुए बेचैन

आज हम रजत पाटीदार को लेकर कुछ ऐसे ही अनकहे सच आपके सामने लाए हैं जिनको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। विराट कोहली को तो सबने सराहा लेकिन कैप्टन ऑफ द शिप ने जो कुछ भी किया वो कम काबिले तारीफ नहीं है।

2022 में नहीं खरीदा किसी ने

साल था 2022.. आईपीएल की नीलामी तो हुई लेकिन किसी भी टीम ने रजत पाटीदार को नहीं खरीदा। इसके बाद पाटीदार ने शादी का प्लान बनाया और उसमें ही बिजी हो गए। लेकिन आईपीएल के दौरान आरसीबी टीम का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया था और इसके बाद उनसे संपर्क किया किया था।

गौरतलब है कि इसके बाद रजत पूरी तरह से क्रिकेट में बिजी हो गए और अपनी शादी तक कैंसिल कर दी थी। प्लेऑफ में खेलते हुए उन्होंने धमाकेदार शतक बनाया था। रजत पाटीदार ने इसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो पाटीदार पहले ही साल आरसीबी को पहली ट्रॉफी जितवा दी। विराट कोहली ने भी इस दौरान काफी अहम भूमिका निभाई थी। साल 2026 में फिर से आरसीबी ने ट्रॉफी जीती और इस बार भी कप्तान रजत पाटीदार ही थे।

तेज गेंदबाज थे पाटीदार

रजत पाटीदार ने अपने करियर की शुरुआत एक फास्ट गेंदबाज के रूप में की थी। बाद में वो स्पिन करवाने लगे और सभी जानते हैं कि इसके बाद वो बैटिंग में कमाल करने लगे। एक बार उनको काफी गंभीर चोट लगी थी और ऐसा लगा था कि करियर खत्म हो गया। लेकिन रजत उस चोट से उबर गए थे।

Read more about: rcb virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X