'मैं अग्निपरीक्षा दूंगी..' Sadhvi Prem Baisa ने Viral Video को बताया फर्जी, गुस्साए लोगों ने की जांच की मांग

Sadhvi Prem Baisa Viral Video- हाल ही में एक वीडियो सीधे राजस्थान से वायरल हुआ था और इसके बाद साध्वी प्रेम बाईसा चर्चा में आ गईं थीं। दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही महिला साध्वी प्रेम बाइसा हैं और एक साधु के साथ उनका ये वीडियो सामने आया है।
बता दें कि ये एक पुराना वीडियो है और अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साध्वी को पुरुष से गले मिलते हुए देखा गया था। अब इसको लेकर साध्वी सख्त हो गई हैं और एक एफआईआर दर्ज करवाई है।
उनका कहना है उन्हे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साध्वी ने बोरानाडा थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए एक बयान दिया है वो इसको लेकर अग्निपरीक्षा देने के लिए तैयार हैं।
क्या बोलीं साध्वी?
वायरल हो रहे इस वीडियो में साध्वी ने एमएमएस को लेकर कहा है, ''कुछ असामाजिक तत्वों ने षड़यंत्र के तहत वीडियो वायरल कर दाग सिर्फ मेरे चरित्र पर ही नहीं बल्कि इस भगवे पर और सनातन संस्कृति पर भी लगाया है। मेरी सभी संतों से विनती है कि मेरी अग्निपरीक्षा के लिए स्थान और तारीख निश्चित करके मुझे कृतार्थ करें। प्रकृति ने मुझे अग्निपरीक्षा के लिए मिमित बनाया है, मैं अग्निपरीक्षा देकर पूरी दुनिया को सनातन धर्म की ताकत बताऊंगी।'' इसके बाद साध्वी का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या कह रहे हैं लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पकड़े गये तो सफाई देनी शुरु।'' एक ने लिखा, ''अरे अग्नि परीक्षा देने से क्या साबित होगा वीडियो की सत्यता के लिए पुलिस काम करेगी न।'' एक ने लिखा, ''ये ड्रामा अब नहीं करो , अय्याश हवस में ही डूबी रहो।'' एक ने लिखा, ''अब क्या कहूं मैं, इनकी वीडीयो मैने भी देखी है, अब कुछ कहूंगा तो हंगामा हो जाएगा, इसलिए चुप रहने में ही भलाई है।'' फिलहाल आप भी देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications