सोनम रघुवंशी का पिंड दान करेगा राजा रघुवंशी का परिवार? पता चलते ही भाई गोविंद ने कह डाली इतनी बड़ी बात

Sonam Raghuvanshi Pind Daan- इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी मर्डर केस.. इस केस के बाद लगातार दोनों परिवार खबरों का हिस्सा रहते हैं। सोनम रघुवंशी ने किस तरह से प्लानिंग करके अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था।
जैसे ही ये केस हुआ था सोनम का भाई गोविंद राजा रघुवंशी के परिवारवालों के साथ खड़ा हुआ नजर आया था। अब खबर आ रही है कि राजा के घरवाले सोनम रघुवंशी का पिंड दान करने वाले हैं। जी हां, दरअसल जब कोई मर जाता है तो उसका पिंड दान करने का रिवाज हिंदुओं में है।
ऐसे में सोनम के जीते जी अगर राजा के घरवाले पिंड दान करना चाहते हैं तो आप सोच सकते हैं कि वो सोनम से कितनी नफरत करते हैं। सोनम फिलहाल जेल में है। पिंड दान की खबर सामने आते ही इसपर सोनम के भाई गोविंद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने कहा कि अगर राजा के घरवाले सोनम का पिंड दान करना चाहते हैं तो...
क्यों बोले गोविंग रघुवंशी?
सोनम के भाई का वीडियो वायरल हो रहा है और मीडिया ने पिंड दान को लेकर सवाल पूछा था। गोविंद का कहना है कि, ''मुझे इसके बारे में कोई नॉलेज नहीं है। अगर वो लोग सोनम का पिंड दान करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, उनको पूरा अधिकार है। पिंड दान में हम भी साथ में रहना चाहते हैं। सचिन जी और विपिन जी के परिवारवाले पिंड दान करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। सोनम उनका ही हिस्सा थी और यहाँ से विदा हो गई थी और प्रथा भी यही बोलती है कि पिंड दान उन लोगों को करना चाहिए।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
सोनम के भाई की तारीफ
गोविंद की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, गोविंद जी, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूँ। आप सच्चे और बहुत कोमल हृदय के इंसान हैं। एक ने लिखा, ''गोविंद भाई बहुत अच्छे है राजा के परिवार के हर दुख में साथ खड़े हे जिंदा बहन का पिंड दान के लिए भी तैयार है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











