'मेरी बीवी नंबर 1..' राजा रघुवंशी ने सरेआम सोनम रघुवंशी से कही थी ये बात, फिर भी मोहब्बत के बदले मिली मौत!

Raja Raghuvanshi Sonam Raghuvanshi Video- सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के नए नए वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं। राजा अपनी शादी से कितना खुश था ये हर वीडियो में साफ नजर आ रहा है लेकिन सोनम के दिमाग में क्या खतरनाक प्लानिंग चल रही थी ये कोई नहीं जानता था।
शादी के महज 10 दिन बाद ही अपने पति की हत्या करने वाली सोनम ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें राजा रघुवंशी खुले तौर पर सबके सामने सोनम को अपनी बीवी नंबर 1 कहते नजर आ रहे हैं।
जी हां, इस वीडियो में डांस हो रहा है और दो लोगों को सोनम और राजा फॉलो कर रहे हैं। बैकग्राउंड में सलमान खान और करिश्मा की फिल्म बीवी नंबर 1 का गाना बज रहा है। इस टाइटल ट्रैक पर राजा लगातार इशारा करते हुए सोनम को अपनी बीवी नंबर 1 बता रहे हैं।
इस वीडियो में सोनम भी काफी खुश है और झूमती हुई नजर आ रही है। देखकर कोई भी नहीं कह सकता है कि उसके दिमाग में राजा को लेकर क्या चल रहा है। आसपास के लोग भी एंजॉय कर रहे हैं। राजा ने अपनी पूरी शादी में ढेरों रील्स भी बनाई थी।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स..
राजा रघुवंशी के इस वीडियो को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। सोनम को बीवी नंबर 1 बताए जाने वाले वीडियो को देखकर लोग भड़क रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''देखो राजा, वह बहुत खुश है और लगातार उसकी ओर देख रहा है लेकिन।'' एक ने लिखा, ''कितनी प्यारी फैमिली है तीनो भाई कितने खुश हैं लेकिन एक डायन ख़ुशी खा गई उनकी।''
एक ने लिखा, ''हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया तुझे जो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी।'' एक ने लिखा, ''कोई इतनी नौटंकी कैसे कर सकता है खुश होने की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अब राजा का परिवार दुखी है और अपने बेटे की मौत से मां बाप का बुरा हाल है। आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications