'मैं हूं दूल्हा...' शादी से पहले बेहद खुश था राजा रघुवंशी, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- इस मासूम की क्या गलती..

Raja Raghuvanshi Pre-wedding Video- इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सभी काफी हैरान हैं। रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि राजा की पत्नी सोनम ने ही उसकी हत्या अपने पुराने प्रेमी से करवाई है। लेकिन अब राजा का एक वीडियो सामने आया है जो कि शादी के पहले का है।
इस दौरान शादी की रस्मों के बीच राजा रघुवंशी बेहद खुश था और परिवार की महिलाओं के साथ एक रील भी बनाई थी। राजा रघुवंशी का अंदाजा भी नहीं होगा कि शादी के महज 10 दिनों के बाद हनीमून के दौरान उसकी हत्या हो जाएगी और इसके पीछे उसकी पत्नी का हाथ होगा।
एकता कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन जारी, अनिता हसनंदानी के बेटे की टी-शर्ट ने लूटी महफिल
इस वीडियो की बात करें तो इसमें महिलाएं एक के बाद एक आती हैं और दूल्हे के साथ अपना रिश्ता बताती हैं। सबसे आखिरी में राजा रघुवांशी खुशी से आकर उछलता है और कहता है, 'और मैं हूं दूल्हा..।'' अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि वो काफी खुश था।
मेघालय में हुई हत्या
राजा रघुवंशी और सोनम मां कामाख्या देवी के दर्शन का बताकर मेघालय चले गए थे और इसके बाद परिवारवाले परेशान हो गए थे। सभी का ये कहना था कि आखिर दोनों ने झूठ क्यों बोला। एक दिन कुछ ऐसा हुआ है कि राजा रघुवंशी लापता हो गया और सोनम बदहवास हालत में गाजीपुर में एक ढाबे में पाई गई।
पुलिस खोजबीन की तो राजा की लाश मेघालय में ही एक खाई में मिली। अब सोनम पर शक की सुइयां हैं और वो कुछ भी नहीं बता रही है। कॉल डिटेल्स से पता चला है कि वो शादी के बाद भी अपने पुराने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ संपर्क में थी। पुलिस को शक है कि सोनम ने अपने प्रेमी से ही राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से रेतकर हत्या की पुष्टि हो चुकी है।
क्या बोले लोग?
राजा रघुवंशी की इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''यह बहुत ही बुरा है! यदि आप हत्या करने की योजना बना रहे हैं तो उस आदमी से शादी क्यों करें !!'' एक ने लिखा, ''कोई फायदा नहीं, सरकार और कानून औरत का ही पक्ष लेते हैं।'' एक ने लिखा, ''आज कल शादी मतलब मौत।'' आप देखिए राजा रघुवंशी का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications