'हत्यारी दुल्हन' सोनम रघुवंशी को 10 महीने बाद क्यों मिली जमानत? परिवार ने तोड़ा था नाता तो किसने करवाई बेल..

Sonam Raghuvanshi Bail Reason: इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी मर्डर केस तो आपको याद ही होगा। कैसे एक दुल्हन ने अपने नए नए नवेले पति को हनीमून के दौरान मौत के घाट उतार दिया था।

Sonam Raghuvanshi

सोनम रघुवंशी नाम की इस हत्यारी दुल्हन ने जो काम किया था उसने पूरे देश को गुस्से की आग में झोंक दिया था। इस दौरान लोगों का शादी पर से भरोसा उठने लगा था। मर्डर के बाद 10 महीने से जेल में सजा काट रही सोनम रघुवंशी को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर तब आई जब उसको जमानत मिल गई।

जी हां, सोनम को जमानत मिल चुकी है और वो बाहर है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिनके जवाब लोग जानना चाहते हैं। ऐसा क्या हुआ है जिससे कोर्ट ने सोनम को जमानत दी और वो कौन शख्स है जिसने जमानत के लिए गुहार लगाई है क्योंकि मर्डर के बाद परिवार ने उससे सारे नाते तोड़ लिए थे।

सोनम रघुवंशी को क्यों मिली जमानत?

सोनम रघुवंशी को कानूनी आधार पर जमानत दी गई है। बता दें कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अदालत ने इस बात को ध्यान में रखा है। आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है। इसके अलावा सोनम को जमानत मिलने का एक और पहलू ये भी है कि अब हिरासत में पूछताछ से जरूरी नहीं है और यही कारण है कि उसको लगातार जेल में रखना अनावश्यक माना गया था। इसके अलावा सोनम रघुवंशी बिना किसी मुकदमें के काफी समय जेल में रही है। सोनम के वकील का कहना है कि आने वाले वक्त में अगर जरूरत पड़ती है तो वो हर किसी तरह के सहयोग के लिए तैयार है।

पिता ने दी जमानत

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी मर्डर केस के दौरान सोनम के पूरे परिवार का कहना था कि वो अपनी बेटी के साथ किसी तरह का नाता नहीं रखना चाहते है। हालांकि अब उनके पिता ने ही उनकी जमानत दी है। बता दें कि मेघालय में हनीमून के दौरान अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर सोनम रघुवंशी ने राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया था। इस केस ने सभी को हैरान कर दिया था।

Read more about: murder madhya pradesh jail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X