..................... Raja Raghuvanshi Murder in Meghalaya Wife Sonam and Lover Raj Kushwaha Charged in Shocking Honeymoon Killing - Hindi Filmibeat

सोनम रघुवंशी ने 3 बार पति राजा को मारने की रची साजिश, 790 पन्नों की चार्जशीट में खुले रूह कंपाने वाले राज

Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi murder Case: मेघालय पुलिस ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। राजा की हत्या मई में उनके हनीमून ट्रिप के दौरान सोहरा में हुई थी। चार्जशीट में पांच मुख्य आरोपी शामिल हैं और जांचकर्ताओं ने इसे साजिश भरा मामला बताया है।

स्पेशल इनवेस्टिगेंटिग टीम (SIT) की रिपोर्ट में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उनके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन हायर किए गए हमलावर- विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुमारी पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के सेक्शन 103(1), 238(a) और 61(2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस का कहना है- 'सोनम ने राज कुशवाहा और तीन हमलावरों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।'

सोनम ने कैसे बनाई हत्या की योजना

जांच में सामने आया कि सोनम ने शादी के बाद भी राज कुशवाहा के साथ संबंध बनाए रखे। पुलिस के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने राजा को मारने की योजना बनाना शुरू कर दिया।

20 मई को कपल शिलॉन्ग गया और वहां से सोहरा पहुंचा। चार्जशीट में बताया गया कि सोनम और कुशवाहा ने हत्या के लिए तीन बार कोशिश की, लेकिन तीनों बार कामयाबी हासिल नहीं हुई। आखिर में उन्होंने तीन हायर किए गए हमलावरों की मदद से हत्या को अंजाम दिया।

23 मई को, शादी के सिर्फ 12 दिन बाद, हमलावरों ने राजा पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि सोनम मौके पर मौजूद थीं। राजा का शव बाद में खाई में फेंक दिया गया और 2 जून को बरामद हुआ।

हत्या की घटनाओं की टाइमलाइन

11 मई: राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई।

20 मई: हनीमून के लिए शिलॉन्ग और फिर सोहरा के लिए गए।

23 मई: नोंग्रीट होमस्टे से चेक आउट, जहां राजा को आखिरी बार देखा गया। राजा की हत्या वेई सॉडोंग फॉल्स के पास की गई।

26 मई: कपल लापता और खोजबीन शुरू।

31 मई: सोहरा के गोल्डन पाइन ढाबा के पास छोड़ी गई स्कूटर मिली।

2 जून: राजा का शव सोहरा से बरामद।

8-11 जून: SIT ने सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावरों को UP और MP में गिरफ्तार किया।

22-25 जून: जेम्स, तोमर और अहिरवार को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तीन दूसरे सह-आरोपी जमानत पर हैं।

परिवार चाहता है फांसी

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने चार्जशीट दाखिल होने का स्वागत किया, लेकिन सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। विपिन ने ANI से कहा- 'सोनम और सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि उन्हें फांसी मिले।'

उन्होंने यह भी कहा कि सोनम का भाई गोविंद पहले परिवार का सपोर्ट करने का वादा कर चुका था, लेकिन अब जेल में उसकी मदद कर रहा है। 'पहले गोविंद ने हमें न्याय दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब वह मेरी कॉल का जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने हमें धोखा दिया और अब अपने परिवार का साथ दे रहे हैं। वह अभी भी जेल में सोनम से कॉन्टैक्ट में हैं।'

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X