Raja Raghuvanshi की हत्या के बाद भी नहीं रुकी बहन, लाइक-व्यूज पाने के चक्कर में बनाई रीलें, करती रहीं प्रमोशन

Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Sister Reels: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। राजा रघुवंशी की दर्दनाक हत्या से पूरा देश दुखी है। लेकिन इस दुखद घटना से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि जब राजा लापता थे, तब उनकी अपनी बहन का रवैया बेहद हैरान करने वाला था।

राजा रघुवंशी की बहन बनाती रही रीलें

राजा जब अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे तो वो कई दिनों तक गायब थे। किसी को नहीं पता था कि वो कहां हैं या सुरक्षित भी हैं या नहीं। ऐसे मुश्किल समय में उनकी बहन सोशल मीडिया पर लगातार पेड प्रमोशन और रील्स पोस्ट कर रही थीं। वो वीडियो बनाकर व्यूज और लाइक्स बटोरने में लगी हुई थी, जैसे उन्हें अपने भाई की कोई चिंता ही नहीं थी।

सोशल मीडिया पर करती रहीं पोस्ट

जब राजा की लाश दर्दनाक हालत में मिली और उनकी हत्या की पुष्टि हुई, तब भी बहन का सोशल मीडिया पर रील्स और चमकते चेहरे के साथ पोस्ट करना जारी रहा। ना उन्होंने कोई दुख जताया, ना ही हालात की गंभीरता को समझा, बस ट्रेंडिंग कैप्शन और पब्लिसिटी के खेल में वो उलझी रहीं।

लोगों ने किया ट्रोल

सबसे ज्यादा विवाद उस रील को लेकर हुआ, जिसमें राजा की बहन ने एक मसाज पार्लर का प्रमोशन किया गया था। ये वीडियो राजा की बॉडी मिलने के सिर्फ चार दिन बाद पोस्ट किया गया था। जब सोशल मीडिया पर इस रील को ट्रोल किया जाने लगा तो सृष्टि ने वो वीडियो और कुछ और पोस्ट्स डिलीट कर दिए। हालांकि, उनके स्क्रीनशॉट्स और रिकॉर्डिंग अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, मामला तूल पकड़ता देख राजा की बहन ने अपना अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया।

अब लोग सवाल कर रहे हैं, क्या सोशल मीडिया पर फेम और फॉलोअर्स असली रिश्तों और इंसानियत से भी ज्यादा जरूरी हो गए हैं? इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया की दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लोग इंटरनेट की दुनिया में फेमस होने के चक्कर में कैसे अपनी संवेदनाओं को खोते जा रहे हैं।

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि क्या दुख के समय भी लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसे कदम उठाते हैं? और क्या किसी की निजी त्रासदी को वायरल कंटेंट में बदलना सही है?

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X