..................... Raja Raghuvanshi made promises to Sonam said I will take you abroad I will take you shopping - Hindi Filmibeat

Raja Raghuvanshi ने सोनम से किए वादे, कहा- 'विदेश ले जाऊंगा, शॉपिंग करवाऊंगा', फिर भी नहीं बख्सी जान

Sonam Raja

Sonam Raja Murder Case: पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे देश को चौंका कर रख दिया है। मई के महीने में सोनम और राजा रघुवंशी शादी के बंधन में बंधे थे और हनीमून पर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई, जिसके लिए सोनम ने सरेंडर कर दिया।

अब सोनम और राजा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों स्टेज पर खड़े होकर एक-दूसरे से हंसी-मजाक वाले वादे कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कुछ ही दिन बाद इसी दूल्हे की हत्या कर दी गई और आरोप उसी दुल्हन पर है।

शादी का वीडियो वायरल: प्यार के वादे

वायरल हो रहा वीडियो सोनम और राजा की शादी का है, जो 11 मई को इंदौर में हुई थी। वीडियो में एंकर दोनों से हल्के-फुल्के वादे करवाता है।

राजा ने किए ये वादे

"मैं रोज सुबह सबसे पहले उठूंगा, अदरक वाली चाय बनाऊंगा और पत्नी को जगाऊंगा।"
"हर महीने पत्नी को शॉपिंग पर ले जाऊंगा।"
"हर साल एक बार वर्ल्ड टूर पर ले जाऊंगा।"

इसके बाद सोनम से कहा गया कि वो वादा करें कि राजा शादी के बाद जहां भी जाए, चाहे पार्टी करे या देर रात लौटे, वो कभी नहीं पूछेगी कि वो कहां थे। इस पर सोनम ने 'नहीं' कहकर मजाकिया लहजे में साफ किया कि वह जरूर पूछेंगी और जरूर बोलेंगी। इस जवाब पर वहां मौजूद लोग हंसने लगे और एंकर ने भी मजाक में कहा, "राजा भाई, अब तो आप गए!"

शादी के 12 दिन बाद हत्या, खाई में मिला शव

शादी के बाद 11 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय गए। 23 मई को उन्होंने ईस्ट खासी हिल्स के नॉंगरियाट गांव के एक होमस्टे से चेकआउट किया, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। 10 दिन बाद, 2 जून को, राजा रघुवंशी का शव 200 फीट गहरी खाई में मिला। जांच में पता चला कि राजा के शरीर पर दो धारदार हथियारों से घातक वार किए गए थे।

8 जून को सोनम ने किया सरेंडर

घटना के बाद पुलिस ने सोनम की तलाश शुरू की और 8 जून को वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाने में सरेंडर किया। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि सोनम का एक प्रेमी, राज कुशवाहा, भी इस मर्डर प्लान में शामिल था। उसने तीन अन्य लोगों को इस हत्या को अंजाम देने के लिए हायर किया था। इस केस में अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें- सोनम, राज कुशवाहा (प्रेमी), विशाल चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत का नाम सामने आया है। पुलिस का दावा है कि मर्डर की पूरी प्लानिंग पहले से बनाई गई थी और हनीमून सिर्फ एक बहाना था।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X