राजा भैया की बेटी क्यों मांग रही है मौत? योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार, वीडियो से मचा बवाल

Raja Bhaiya Daughter Video- राजा भैया के परिवार में इस वक्त तूफान आ चुका है। पहले पत्नी फिर बेटा और बेटी ने पिता के खिलाफ आवाज उठाई है और सरकार को भी लपेटे में लिया है।
बता दें कि राजा भैया और भानवी सिंह की बेटी राघवी सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा है कि उनको और उनकी मां को एक बार में मरवा दो। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है और हाल ही में भानवी ने राजा भैया के हथियारों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुलासा किया था। अब बेटी के आरोप है कि सरकार भी उनके पिता मिली है।
राजा भैया की बेटी ने क्या क्या कहा?
भानवी सिंह इस वीडियो में कह रही हैं, ''प्रणाम.. हम बहुत त्रस्त होकर योगी जी से ये मांग कर रहे हैं कि आप एक बार में ही हमको, हमारी मां को और हमारी बहन को मरवा दीजिए। लेकिन इस तरह से धीरे धीरे हमारे हाथ पैर मत काटिए। फर्जी मुकदमेबाजी जो मां पर सरकार के समर्थन से हो रही है इसकी पीड़ा अब हम लोग झेल नहीं पाएंगे। एक नई क्रिमिनल कंपलेन एक अंजान आदमी अजय सिंह ने की जिसमें निराधार आरोप लगाते हुए उनको फैजाबाद बुलाया जा रहा है, जहां हम लोग कभी गए भी नहीं है। हजरतगंज थाने में भी फर्जी एफआईआर और मुकदमें चल रहे हैं। एसएचओ का कहना है कि हम बिनी प्रमाण के बात नहीं करते हैं।''
इसके अलावा भी राघवी सिंह ने काफी कुछ कहा है और उनका कहना है कि इतने गथियारों का प्रमाण देने के बाद भी उनके ऊपर फर्जी मुकदमें चल रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही राजनीति में उथल पुथल मच गई है और कई सवाल लोग सरकार और सिस्टम से कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications