पीएम मोदी की पत्नी को लेकर राहुल गांधी ने कसा तंज? हंसने लगा पूरा पार्लियामेंट, आग की तरह वीडियो वायरल
Rahul Gandhi on Wife: राहुल गांधी का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जो कि सीधे पार्लियामेंट से सामने आया है। स्पीच देते समय वो पीएम मोदी और अपने लिए कुछ ऐसा बोल गए की पूरी सभा हंसने लगी।

पत्नियों को लेकर बात हो रही थी और इस दौरान राहुल गांधी ने इशारों इशारों में कह डाला कि मुझे और पीएम मोदी को इसकी समस्या नहीं है। जैसे ही उन्होने ये बात कही वहां बैठे सभी लोग ठहाके मार मारकर हंस रहे थे। राहुल गांधी का ये वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी इस दौरान काफी मजाक के मूड में लग रहे थे। उन्होंने कहा कि, ''हमारे घर में महिलाएं हैं। माताएं हैं, बहने हैं और उनसे काफी कुछ सीखते हैं। उनकी समस्याओं को समझते हैं लेकिन मुझे और पीएम मोदी को पत्नी की कोई समस्या नहीं है।'' इसके बाद सभी लोग ठहाके मार मारकर हंसने लगे।
बता दें कि राहुल गांधी और दौरान महिलाओं को लेकर बात कर रहे थे क्योंकि पार्लियामेंट में महिला सशक्तिकरण बिल पर चर्चा हो रही थी जो कि पास नहीं हो पाया था। इसके बाद लोग विपक्ष को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सभी का कहना है कि विपक्ष ने बिल पास नहीं होने दिया और ये लोग नारी की आगे बढ़ाने की बात करते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
राहुल गांधी के इस स्टेटमेंट के बाद लोगों के कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''लेकिन पीएम के पास तो है पत्नी, मगर साथ नहीं रहते।''' एक ने लिखा, ''कुछ members को तो समझ में ही नहीं आया क्या बोले।'' एक ने लिखा, ''ये है रोस्टिंग का अलग लेवल।'' एक ने लिखा, ''तो फिर दो देशों की नागरिकता राहुल गांधी के पास क्यों है?'' एक ने लिखा, ''ये अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी है, इनको यह पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी की पत्नी हैं!'' देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
