जनता को इम्प्रेस करने के लिए राहुल गांधी ने लगाई तालाब में डुबकी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं कर पाएंगे यकीन

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इन दिनों बिहार चुनाव में जुटे नजर आ रहे हैं। कभी रोड शो कर रहे हैं तो कभी जनता का हाल चाल पूछने के लिए उनके घर पहुंच जा रहे हैं। फिलहाल तो राहुल गांधी बेगूसराय गए हैं। वहां की जानता को राहुल गांधी ने इम्प्रेस करने के लिए नया रास्ता निकाला है। दरअसल राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने सीधा तालाब में डुबकी लगा दी।

जनता के लिए तालाब में भी कूदे राहुल गांधी

ना राहुल गांधी ने एक पल सोचा और ना ही उन्होंने किसी का सहारा लिया। राहुल गांधी ने तालाब में डुबकी लगाकर जो स्वीमिंग शुरू की उन्हें देखने के लिए तमाम जनता जमा हो गई। सभी जोर-जोर से राहुल गांधी के नाम के नारे लगाने लगे। दरअसल पहले तो राहुल गांधी नाव पर बैठे होते हैं, लेकिन जैसे ही मुकेश सहानी ने आगे हाथ बढ़ाया वैसे ही राहुल गांधी ने तलाब में छलांग मार दी। राहुल गांधी ने जमकर स्वीमिंग तो की ही साथ ही में मछवारों के साथ मिलकर तालाब में वह मछलियां भी पकड़ते नजर आए। हालांकि यह नजारा देख स्थानीय जनता तो हैरान रह गई, लेकिन फिर लोगों ने जमकर राहुल गांधी का सपोर्ट किया।

राहुल गांधी को तालाब में देख लोगों ने कही ये बात...

बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई मतलब वोट के लिए अब कुछ भी वहीं दूसरे ने लिखा- बिना कूदे भी लोग सपोर्ट करने आ जाते। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जनता से वोट मांगने का नया तरीका चलो अच्छा है कुछ नया किया है। बता दें कि राहुल गांधी के इस वीडियो पर लोगों कम जमकर रिएक्शन सामने आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: rahul gandhi trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X