Trending Video: Blinkit डिलिवरी बॉय बनकर लोगों के घर सामान पहुंचा रहे हैं राघव चड्ढा, ठंड में घुमा रहे हैं...

Raghav Chadha Blinkit Video: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक अलग अंदाज़ है। राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह Blinkit के डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते दिखाई दे रहे हैं।

Raghav Chadha Blinkit Video

वीडियो में राघव चड्ढा Blinkit की पीली यूनिफॉर्म पहने नजर आते हैं। उनकी पीठ पर डिलीवरी बैग है और वह स्कूटी से ऑर्डर पहुंचाने निकलते हैं। वीडियो के आखिर में वह एक अपार्टमेंट के दरवाजे तक डिलीवरी करते दिखते हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।

पोस्ट में राघव चड्ढा ने लिखा कि उन्होंने ऑफिस और मीटिंग्स से दूर जाकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों की जिंदगी को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह एक दिन के लिए डिलीवरी पार्टनर बने और आगे भी इस अनुभव को साझा करेंगे।

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब राघव चड्ढा गिग इकॉनमी में काम करने वाले लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गिग वर्कर्स से जुड़े ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियमों का समर्थन किया था, जो कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020 के तहत अधिसूचित किए गए हैं। उनके अनुसार, यह कदम लाखों डिलीवरी पार्टनर्स और गिग वर्कर्स को पहचान और सुरक्षा देने की दिशा में अहम है।

इसके अलावा, संसद सत्र के बाद राघव चड्ढा ने एक डिलीवरी पार्टनर को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई। बातचीत में लंबे काम के घंटे, अनिश्चित कमाई, टारगेट का दबाव और सुरक्षा सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

राघव चड्ढा का यह कदम सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। लोग इसे गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझने और उन्हें सामने लाने की एक नई पहल के तौर पर देख रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: raghav chadha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X