राजनीति छोड़ प्रेग्नेंट परिणीति को पूरा टाइम दे रहे हैं राघव चड्ढा! कराया पहला बेबी बंप फोटोशूट?

Raghav Chadha Parineeti Chopra Baby Bump

Raghav Chadha Parineeti Chopra Baby Bump Photo Shoot Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है तभी से हर किसी को उनके बेबी बंप फोटोशूट का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा की कुछ बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल रही हैं।

परिणीति चोपड़ा की इन तस्वीरों की बात करें तो वो पति राघव चड्ढा के साथ सफेद रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राघव और परिणीति दोनों की ही खुशी का ठिकाना नहीं है।

हालांकि आपको बता दें कि इस तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, राघव और परिणीति की ये तस्वीरें एआई के माध्यम से बनाई गई हैं। परिणीति का बेबी बंप देखने के लिए एक्साइटेड फैंस से अब सब्र नहीं हो रहा है ऐसे में उन्होंने एआई टूल्स का इस्तेमाल कर ये तस्वीरें क्रिएट की हैं। ये पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी की ऐसी एआई फोटोज वायरल हो रही हैं बल्कि आए दिन सोशल मीडिया ये देखने को मिलता है और अब बेहद आम बात हो चुकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने फैन्स को खुशखबरी दे दी है। कपल ने 25 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'Our little universe ... on its way, Blessed beyond measure.' यानी 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स रास्ते में है, हम बस दुआओं से भरे हुए हैं।' इस पोस्ट को पढ़कर फैन्स और सेलेब्रिटीज दोनों ही उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत केक की तस्वीर भी शेयर की, जिस पर दो नन्हे पैरों की डिजाइन बनी थी और उस पर लिखा था- '1+1=3'। इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें परिणीति और राघव हाथों में हाथ डालकर पार्क में टहलते नजर आ रहे थे। इस प्यारे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

परिणीति और राघव की शादी सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड और पॉलिटिक्स दोनों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X