मेरी बॉडी में सेंसेशन.. परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो हुआ वायरल तो नहीं चूके राघव चड्ढा, कर डाला ऐसा पोस्ट

Raghav Chadha Reel on Parineeti Viral Video- आप नेता राघव चड्डा से शादी के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा काफी चर्चा में आईं थीं और फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाकर रखी हुई है। काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज सामने आ जाते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बॉडी में सेंसेशन को लेकर बात कर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं और लोग मजाक भी बना रहे हैं।
वीडियो को वायरल होते देख राघव चड्ढा तुरंत सामने आए हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। हालांकि उन्होने पत्नी के इस वायरल वीडियो को पॉजिटिव में लिया है और अपनी तस्वीरें एड कर दी हैं।
राघव चड्ढा ने किया पोस्ट
परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को साझा करते हुए राघव ने लिखा, ''उनका डायलॉग वायरल हो गया। हर कोई कांप रहा है। मेरे पास FOMO था।'' इसके बाद लोग राघव चड्ढा की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होने अपनी पत्नी के इस वीडियो को खुद भी साझा किया है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो फिल्म हंसी तो फंसी का है और ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे और इस वीडियो में उनकी भी एक झलक है। परिणीति अपनी बॉडी के सेंसेशन को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
परिणीति इस वीडियो में बता रही हैं कि कैसे उनकी बॉडी में सेंसेशन होते हैं तो उनको कैसा फील होता है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''अब तक का बेस्ट।'' एक ने लिखा, ''सुपर जोड़ी है।'' एक ने लिखा, ''लड़के के पास ढेर सारी चीजें हैं, लेकिन वह यह सुनिश्चित करता है कि वह अपनी पत्नी के ट्रेंडिंग डायलॉग पर रील बनाने से न चूके।'' एक ने लिखा, ''परिणीति ने जिंदगी में जीत हासिल की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications