तड़के सुबह मां लक्ष्मी की ऐसे पूजा करती हैं राधिका मर्चेंट, ये तस्वीर देख लोग बोले- मिल गई अमीर बनने की ट्रिक

अंबानी फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। कभी फैमिली को इवेंट में स्पॉट किया जाता है तो कभी एंटीलिया में गरबा का शानदार कार्यक्रम रखा जाता है। लोग तो अंबानीज़ के किसी भी फंक्शन को फॉलो करना नहीं भूलते हैं। खास करके मुकेश अंबानी की पूजा। जब भी मुकेश अंबानी भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं उन्हें देखकर लोग भी उन्हें फॉलो करने लगते हैं। मुकेश अंबानी की हाथ जोड़कर पूजा करने वाली रील जमकर वायरल हुआ थी। वहीं अब राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट मां लक्ष्मी की पूजा करती नजर आ रही हैं।
महालक्ष्मी माता के दर्शन करने गईं राधिका मर्चेंट
अंबानी अपडेट नाम से इंस्टाग्राम एकाउंट पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट सिर पर लाल चुनरी ओढ़े नजर आ रही हैं। वहीं अनंत अंबानी भी लाल चुनरी को कंधे से डाले नजर आ रहे हैं। हाथों में फूलों की माला लिए अनंत अंबानी और राधिका मां लक्ष्मी की भक्ति में नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि राधिका मर्चेंट नवरात्र के दिनों में लक्ष्मी माता के रोजाना दर्शन करने आती हैं। राधिका रोजाना देवी मां के आगे हाथ जोड़कर काफी देर तक खड़ी रहती हैं। इस पोस्ट में कई अलग-अलग दिन की तस्वीरें हैं और सभी में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट भक्ति भाव में लीन नजर आ रही हैं।
तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
राधिका मर्चेंट के इस पोस्ट को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है चाहें नीता अंबानी हों, श्लोका हो या राधिका सभी पूजा पाठ करते रहते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- अच्छा अब मिल गई अमीर बनने की ट्रिक इस मंदिर में जाकर करनी होती है पूजा। वहीं दूसरे ने लिखा- इनको क्या ही जरूरत ये तो खुद ही अंबानी हैं। बता दें कि कमेंट कर किसी ने राधिका के भक्ति भाव की तारीफ की वहीं किसी ने उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया।


Click it and Unblock the Notifications