लंबी मांग भर गले में मंगलसूत्र पहन द्वारकाधीश के दर्शन करने आईं राधिका मर्चेंट, पति के लिए की ये प्रार्थना
नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनका सिंपल सादा लुक लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी उनका ग्लैमरस लुक लोगों को दीवाना बना देता है। चाहें फंक्शन हो या इवेंट हर किसी की नजरें बस राधिका मर्चेंट पर ही रहती हैं। बता दें कि कुछ दिनों से राधिका मर्चेंट के शादी के वीडियो इंटरनेट पर छाए थे। राधिका अपने कजिन की शादी में गई थीं जहां उन्होंने चार चांद लगा दिए थे।

मंदिर में करती हैं अनंत के लिए प्रार्थना
वहीं अब राधिका मर्चेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट पीला चिकनकारी सूट पहने, बिना मेकअप के लंबी चौड़ी मांग भरे पति अनंत अंबानी के साथ द्वारकाधीश के दर्शन करने गईं।
अनंत को हर काम में सपोर्ट करती हैं राधिका
वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका दर्शन करके जैसे ही आती हैं वह पति अनंत का हाथ पकड़े नजर आती हैं। दोनों का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है। राधिका अनंत अंबानी को काफी सपोर्ट करती हैं। पति के हर छोटे बड़े काम में राधिका अनंत का साथ देती नजर आती हैं।
बचपन के दोस्त हैं राधिका और अनंत
आपको बता दें कि राधिका और अनंत दोनों ही बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में स्कूलिंग की और साथ में ही ग्रेजुएशन किया। अकसर परिवार के फंक्शन में राधिका शादी से पहले भी नजर आ चुकी हैं। वहीं शादी के बाद राधिका मर्चेंट जमकर लाइमलाइट बटोरती हैं। राधिका का बॉन्ड अपनी जेठानी यानी कि श्लोका और जेठ आकाश अंबानी से भी काफी अच्छा है। वहीं बात ननद की करें तो ईशा अंबानी के साथ भी राधिका अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











