ससुर के साथ बैठ अनकंफर्टेबल हुईं राधिका मर्चेंट ? पूरे इवेंट में दिखीं परेशान, सामने आया पूरा VIDEO

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी राधिका मर्चेंट की सादगी फैन्स का दिल जीत लेती है तो कभी उनकी अदाएं देख लोग दीवाने हो जाते हैं। राधिका मर्चेंट जब से राधिका अंबानी बनी हैं आए दिनों वह हेडलाइन में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों पहले राधिका मर्चेंट और पूरे अंबानी परिवार को एक इवेंट में देखा गया था।
अनकंफर्टेबल नजर आईं राधिका मर्चेंट
इस खास मौके पर अंबानी परिवार खूब सज-धज के आया था, लेकिन जैसे ही राधिका मर्चेंट ने इवेंट में शिरकत की सभी की निगाहें बस उनपर ही टिकी रहीं। वहीं अब उसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट सफेद लहंगा पहने इवेंट में बैठी नजर आ रही हैं। राधिका के एक तरफ मुकेश अंबानी बैठे नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मंत्री एक नाथ शिंदे बैठे नजर आ रहे हैं। जिस वजह से राधिका मर्चेंट काफी अनकंफर्टेबल नजर आईं। राधिका मर्चेंट दो सीनियर लोगों के बीच बैठने में काफी असहज महसूस कर रही हैं। वह कुर्सी से सटके नहीं बल्कि कुर्सी से काफी आगे बैठी और एक डीसेंट पोजीशन में बैठी नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस तरह बैठने में राधिका को काफी दिक्कत हो रही है जो उनके चेहरे पर नजर आ रही है, लेकिन फिर भी वह उसी जगह बैठती हैं। राधिका के चेहरे के एक्सप्रेशन भी नहीं बदल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ही जरूरत है फिर बीच में बैठने की इस इवेंट में तो अनंत भी आए थे ना तो राधिका उनके साथ क्यों नहीं बैठीं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी सीट ही क्यों चुनी, अपनी फैमिली के साथ बैठना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











