Radhika Merchant Dance: मैच के दौरान अचानक नाचने लगीं राधिका मर्चेंट, क्यूट वीडियो ने हिलाया इंटरनेट
Radhika Merchant Dance Video: इंडिया और इंग्लैंड के बीच हुई आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में कई सितारे पहुंचे थे। मैच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में था। ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि कई क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स भी यहां पर थे।

महेंद्र सिंह धोनी जो कि जल्दी किसी मैच को देखने नहीं जाते वो अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान एक वीडियो स्टैंड्स से वायरल हो रहा है जो कि किसी और का नहीं बल्कि राधिका मर्चेंट का है।
अनंत अंबानी की पत्नी भी परिवार के साथ मैच देखने पहुंची थीं लेकिन इस दौरान वो लगातार एमएस धोनी और साक्षी धोनी के साथ नजर आईं। इस दौरान कई वीडियो सामने आए लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है।
डांस करने लगीं राधिका मर्चेंट
इस वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका मर्चेंट मैच देख रही है और धोनी के बगल में खड़ीं हैं। अचानक उनको कुछ होता है और डांस करना शुरु कर देती हैं। हालांकि वो कुछ सेकेंड्स के लिए ही था और वो रुक जाती है। फिर से वो धोनी से बात करती दिख रही हैं। इस डांस वीडियो में राधिका को इंडियन जर्सी में देखा जा सकता है और बच्चों की तरह टीम को चियर करती राधिका काफी क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा साक्षी धोनी का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक बॉल को कैच समझकर उछलने लगीं थीं और धोनी ने मना किया था।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
राधिका मर्चेंट के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''धोनी- क्या मस्त एक्टिंग कर रही है।'' एक ने लिखा, ''औरा है भाई, आज देश की सबसे अमीर घर की बहू साथ में खड़े होके खुश हैं।'' एक ने लिखा, ''शेर के साये में हिरणों का जीवन आनंदमय है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications















