नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की ऐसी हालत देख हैरान रह गए लोग, बोले- सब ठीक-ठाक तो है ना ?

Radhika Merchant

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) जब भी घर से बाहर निकलती हैं। पैपराजी की भारी भीड़ लग जाती है। हर कोई राधिका की एक झलक देखना चाहता है। राधिका ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। जहां पिछली बार राधिका को महाकुंभ में डुबकी लगाते देखा गया था। वहीं अब राधिका को होली सेलिब्रेशन के लिए कैजुअल आउटफिट में घर से बाहर जाते स्पॉट किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राधिका का ये वीडियो
सिंपल जींस-टॉप, खुले बाल और नो मेकअप में राधिका नजर आईं। राधिका इतने पैपराजी को देखकर काफी हैरान रह जाती हैं उन्होंने पैपराजी को एक मुस्कान के साथ पोज दिया और अपनी कार में बैठकर निकल गईं। राधिका का खूबसूरत जैश्चर लोग को बेहद पसंद आया, लेकिन इसी के साथ ही राधिका मर्चेंट के चेहरे पर कुछ निशान लोगों ने नोटिस किए। इन निशानों को देखकर लोगों को राधिका की चिंता सताने लगी।

वीडियो में देखे राधिका के चेहरे पर गहरे काले निशान
वायरल हो रहे राधिका मर्चेंट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) जैसे ही पैपराजी को रिस्पांस करती हैं। उनके चेहरे पर साइड से लंबे गहरे काले निशान नजर आए। वहीं दूसरी तरह उनके गालों पर पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स भी देखे गए। इसे देखकर लोगों को राधिका की चिंता सताई। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

राधिका के चेहरे के निशान देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राधिका क्या हुआ सब ठीक तो है ना। वहीं दूसरे ने कहा पिंपल्स तो आम बात है लेकिन चेहरे पर अलग ही निशान नजर आ रहे हैं जो पहले नहीं थे। वहीं तीसरे ने लिखा- कुछ भी हो पिंपल या डार्क स्पॉट्स राधिका ने कुछ नहीं छिपाया। वह हमेशा की तरह बहुत ही सादगी में नजर आई और बहुत ही प्यारी लग रही है। बता दें कि राधिका के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X