..................... Radhika Merchant seeing without makeup and wear simple cotton suit, nita Ambani ignore watch video - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी ने किया छोटी बहू को इग्नोर ? इतने बड़े इवेंट में बिना मेकअप के सादा सूट में पहुंचीं राधिका मर्चेंट

Radhika Merchant

जब से राधिका मर्चेंट की शादी हुई है तब से वह आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में नजर आती हैं, लेकिन अधिकतर राधिका मर्चेंट को अपनी सास नीता अंबानी के साथ देखा जाता है। किसी भी फंक्शन और इवेंट में नीता अंबानी अपनी बहू राधिका मर्चेंट का हाथ एक भी सेकंड के लिए नहीं छोड़ती हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं।

राधिका का सिंपल लुक बना चर्चा का विषय

दरअसल बीता दिन ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के लिए बड़ा दिन था। पीरामल के ऑफिस के इवेंट के मौके पर पूरा अंबानी परिवार पहुंचा था, जहां नीता अंबानी हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आईं, वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी भी व्हाइट कलर के सूट में बहुत ही सिंपल और प्यारी दिख रही थीं, लेकिन इतने बड़े इवेंट में राधिका मर्चेंट बेहद ही सिंपल लिबास में नजर आईं।

इतने बड़े इवेंट में इतनी सादगी से पहुंची राधिका

राधिका इस इवेंट में बेहद ही सिंपल सादा सूट पहने दिखीं। चेहरे पर खास कोई मेकअप नहीं ना ही कोई ज्वैलरी उन्होंने कैरी की थी। राधिका ने इतने खास मौके पर ना तो हेयर स्टाइलिंग करवाई और ना ही कोई बैग कैरी किया। राधिका इस खास मौके पर बहुत ही ज्यादा ऑर्डिनरी नजर आईं। बता दें कि वैसे तो नीता अंबानी राधिका का हाथ पकड़कर ही चलती नजर आती हैं, लेकिन इस खास मौके पर दोनों कम ही एक दूसरे के साथ नजर आईं।

राधिका के सिंपल लुक को देख लोगों ने जमकर की तारीफ

लेकिन फिर भी राधिका का इतना सिंपल अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। फैन्स तो राधिका के सिपंल लुक को देख उनकी तारीफ करते नहीं थके। जहां राधिका के सिंपल लुक को देख जहां एक यूजर ने लिखा- जरा भी पैसों का घमंड नहीं है राधिका को वहीं दूसरे ने लिखा- कोई और होता तो खूब फैशन करके आता, लेकिन इतने बड़े घर की बहू होने के बाद भी राधिका इतनी सादगी से रहती है यह यही बताता है कि नीता अंबानी और शीला मर्चेंट ने कितने अच्छे संस्कार दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X