घर वालों के सामने खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं राधिका, दुनियादारी भूल पति अनंत अंबानी संग यूं हुईं रोमांटिक...

अंबानी फैमिली के वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हर कोई अंबानी परिवार के नए वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार करता है। फिलहाल तो दीवाली के मौके पर अंबानी हाउस में एक आलीशान आयोजन रखा गया। इस दौरान पूरा अंबानी परिवार काफी एंजॉय करता नजर आया। वहीं इसी पार्टी से राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपने पति अनंत अंबानी संग इतनी रोमांटिक हो जाती हैं कि वह दुनियादारी सब भूल जाती हैं।
अनंत संग रोमांटिक हुईं राधिका
वायरल हो रहे राधिका के वीडियो में देख सकते हैं कि पीच कलर का सूट पहने राधिका मर्चेंट कभी अनंत अंबानी के साथ कपल डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी वह सभी घर-परिवार वालों के साथ कुर्सी पर बैठी हैं, लेकिन इस दौरान भी राधिका अनंत का हाथ हाथों में लिए टाइटली पकड़ी नजर आ रही हैं। दोनों का रोमांस दोनों का बॉन्ड इस वीडियो में साफ झलक रहा है। दोनों के बीच कितनी अच्छी केमिस्ट्री है यह तो आप देख ही सकते हैं।
प्रेग्नेंसी की खबरें हैं तेज
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट की प्रेग्नेंसी की खबरें लंबे समय से उड़ रही हैं। कई बार ऐसे कई वीडियो देखे जा चुके हैं जिसमें नीता अंबानी या फिर अनंत अंबानी राधिका का खास ख्याल रखते नजर आ रहे थे। हालांकि ऐसा लोग अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक अंबानी परिवार ने इस बात की पुष्टी नहीं की है। फिलहाल तो राधिका को पसंद करने वाले लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि राधिका बस जल्द से जल्द गुड न्यूज सुना दें। आपको बता दें कि राधिका और अनंत की शादी को डेढ साल हो चुका है। दोनों की अलीशान शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications