सड़क किनारे पति अनंत अंबानी संग रोमांटिक हुईं राधिका ? दिन दहाड़े किसी ने रिकॉर्ड किया ये VIDEO

अंबानी परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। बता दें कि अंबानी परिवार में पहले नीता अंबानी थीं जो आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती थीं, नीता अंबानी आज भी सुर्खियों में हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि जब से राधिका मर्चेंट की शादी हुई है तब से राधिका इंटरनेट पर छाई रहती हैं। राधिका के नए पुराने वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं।
अनंत संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं राधिका
फिलहाल तो आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देख लोग भी शरमा रहे हैं। दरअसल अंबानी अपडेट नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए अनंत और राधिका के इस क्यूट वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सिंगापुर में वेकेशन मना रहे हैं। कभी दोनों तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं तो कभी लोकेशन और मौसम का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं, लेकिन वीडियो में इसी के साथ नोटिस किया गया कि अनंत और राधिका दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अनंत राधिका के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और वहीं राधिका सिर झुकाकर अनंत से कुछ कहती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो क्यूट दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लगता है जब दोनों को इस तरह साथ देखते हैं तो।
तेज हैं प्रेग्नेंसी की खबरें..
आपको बता दे कि अनंत और राधिका की शादी को लगभग डेढ़ साल हो चुका है। और पिछले कुछ समय से राधिका मर्चेंट के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी तेज थीं। अब राधिका प्रेग्नेंट हैं या नहीं इस बात को अभी तक अंबानी फैमिली ने ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन फिलहाल तो हर कोई यही चाहता है कि अंबानी फैमिली में भी जल्द एक नन्हा मेहमान दस्तक दे।


Click it and Unblock the Notifications