..................... Radhika Merchant rocking as a baraati, holding an umbrella in one hand, and doing Bhangra - Hindi Filmibeat

बाराती बनकर राधिका मर्चेंट ने काटा बवाल, एक हाथ में छाता पकड़कर किया ऐसा भंगड़ा, शरमा जाएंगे पंजाबी

Radhika Merchant Dance Video: राधिका मर्चेंट जब से अनंत अंबानी की पत्नी बनी हैं वो खबरों में रहती हैं। ना सिर्फ अपनी सुंदरता को लेकर बल्कि वो कितनी शानदार इंसान भी हैं इसकी भी बातें होती रहती हैं।

Radhika Merchant

सभी से काफी अच्छे से मिलती हैं और दोस्तों के साथ वो सबकुछ भूलकर मस्ती करती हैं। इस वक्त मुकेश अंबानी की बहू का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में भंगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। कड़कड़ाती धूप में राधिका मर्चेंट ने हाथ में एक सफेद रंग का छाता भी पकड़ा हुआ है।

Also Read
कैसे टूट गया गोविंदा का दांत? 62 की उम्र में ऐसी हालत देख दुखी हुए फैंस, देखिए वीडियो..
कैसे टूट गया गोविंदा का दांत? 62 की उम्र में ऐसी हालत देख दुखी हुए फैंस, देखिए वीडियो..

राधिका मर्चेंट बेहद खुश हैं कि क्योंकि वो अपनी दोस्त की बारात में धमाल करती दिख रही हैं। उनके आसपास जो भंगड़े वाले हैं वो भी ढोल कसकर बजा रहे हैं और राधिका को इस तरह से नाचते थे सभी खुश हो रहे हैं। जाहिर है कि उनको इस बात का कोई दिखावा नहीं है कि वो देश के इतने अमीर परिवार की बहू हैं।

उनके ऐसे वीडियोज अक्सर आते हैं। हालांकि राधिका मर्चेंट के किस दोस्त की शादी है और वीडियो कब का है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। Ambani Updates नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो को साझा किया गया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

राधिका मर्चेंट के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसे किसी कोने में अकेले नाचते हुए देखकर अच्छा लगा, जबकि बारात कहीं और है।'' एक ने लिखा, ''ये राधिका बिल्कुल नहीं है।'' एक ने लिखा, ''इनका ही अच्छा है। नौकरी, पैसे की कोई चिंता नहीं... हमेशा छुट्टियां मनाती हूं, मॉडलिंग करती हूं, शो करती हूं, इवेंट्स में जाती हूं।'' एक ने लिखा, ''मैं नहीं मानता बिना सुरक्षा के, ऐसी डांस नहीं कर सकती।'' लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि उनके आसपास कई सिक्योरिटी गार्ड्स दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट काफी डाउन टू अर्थ हैं और ये झलक कई मौकों पर देखी गई है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Video Link: https://www.instagram.com/reel/DYfLBLvTdaq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X