'हमारे यहां औरतों का राज..' राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद किया चौकाने वाला खुलासा, कह डाली ये बात?
Radhika Merchant on Her Family: अनंत अंबानी से शादी करने के बाद राधिका मर्चेंट अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। राधिका ने हाल ही में अपने घर को लेकर कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। अब अंबानी परिवार का तो पता नहीं लेकिन मर्चेंट परिवार में महिलाओं की चलती है।

इस बात को हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि खुद राधिका मर्चेंट ने ये राज खोला है। राधिका मर्चेंट का कहना है कि वो ऐसे परिवार में पली बढ़ीं हैं जहां पर महिलाओं का राज चलता था। राधिका का कहना का मतलब था कि उनके यहां महिलाओं को अपने फैसले खुद करने की इजाजत थी और बेबाकी से अपनी बात रखती थीं।
ना सिर्फ फैसले लेना बल्कि किसी भी चीज में आगे रहने को लेकर भी अधिकार प्राप्त था। ऐसे में लोग राधिका मर्चेंट के अंबानी परिवार को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं कि वहां पर किसकी चलती है?
कौन हैं राधिका के माता-पिता?
राधिका मर्चेंट के पिता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। वो दवा उद्योगपति हैं और उनका नाम विरेन मर्चेंट हैं। राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट हैं जो कि एक उद्यमी हैं। राधिका मर्चेंट की एक बहन भी है जिसका नाम अंजलि मर्चेंट मजीठिया है। वो भी एक बिजनेसवुमन हैं और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म ड्राईफिक्स की सहसंस्थापक हैं। अंजलि की शादी अमन मजीठिया से हुई है। बता दें कि ये राधिका मर्चेंट का छोटा सा परिवार था जो कि शादी के पहले थे। अब वो अंबानी परिवार की बहू हैं और वो सभी उनको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। अनंत से शादी के बाद राधिका मर्चेंट बेहद खुश हुईं थीं और एक स्पीच दी थी जिसको आज भी पसंद किया जाता है।
अब राज नहीं चल रहा...
राधिका मर्चेंट के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि अंबानी परिवार में आकर शायद महिलाओं का राज खत्म हो गया है। एक यूजर ने लिखा, ''बेचारी का यहां राज़ नहीं चल रहा ही लगता है।'' एक ने लिखा, ''राधिका एक अच्छी महिला है।'' एक ने लिखा, ''अंबानी परिवार में किसका राज चलता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
