इवेंट के बीच बच्चों के साथ खेलने लगीं राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी की बहू का वीडियो देख लोग बोले 'बहुत क्यूट'
Radhika Merchant Playing with Kids: राधिका मर्चेंट कितनी क्यूट हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। आए दिन उनके ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं।

ऐसा ही कुछ अब सामने आया है जिसको देखकर आप कहेंगे कि राधिका मर्चेंट बच्चों से कितना प्यार करती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वो किसी इवेंट पर थीं और इस दौरान सभी जब काफी सीरियस दिख रहे हैं तो वहीं राधिका मर्चेंट बच्चों के साथ वहीं खेलने में लगी हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राधिका हर एक पल को काफी एंजॉय करती हैं और हमेशा उनके चेहरे पर एक शानदार मुस्कान रहती हैं।
किसके साथ खेलती दिखीं राधिका?
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका मर्चेंट के साथ दो बच्चे नजर आ रहे हैं। वो दोनों का हाथ पकड़े हैं लेकिन बच्चे गोल गोल घूमकर खेलना चाहते हैं। राधिका उनका साथ देती हैं और घूमती हैं। इस दौरान वो लगातार मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में इनके साथ ईशा अंबानी का बेटा कृष्णा और उनकी बहन का बेटा नजर आ रहा है। अंबानी अपडेट नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को साझा किया है और इसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। राधिका की फैन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह बहुत ही सुंदर।'' एक ने लिखा, ''ये हमेशा खुश रहती है।'' एक ने लिखा, ''शानदार इंसान।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन वीडियो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजा साझा कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए राधिका मर्चेंट का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











