..................... Radhika Merchant kisses Anant Ambani in front of everyone, video goes viral - Hindi Filmibeat

कौन दुनिया, कौन चार लोग? Radhika Merchant ने सबके सामने किया अनंत अंबानी को KISS, वीडियो वायरल

Radhika Merchant Kissed Anant Ambani: अनंत अंबानी का जन्मदिन हाल ही में काफी धूमधाम से मनाया गया है और सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज और तस्वीरें आग की तरह वायरल हुईं।

Radhika Merchant

लेकिन इस वक्त राधिका मर्चेंट और अनंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राधिका को किसी की परवाह नहीं है और वो सबके सामने अनंत को किस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि लोग लगातार फूल बरसा रहे हैं और उधर राधिका ने अनंत अंबानी को किस कर लिया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ना सिर्फ ये वीडियो बल्कि दोनों के कई तरह के वीडियो सामने आए हैं और किसी में पूजा कर रहे हैं तो किसी में केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

राधिका मर्चेंट ने किया किस

इस वीडियो में आप देखेंगे कि अनंत की एंट्री होती है और राधिका मर्चेंट इस दौरान ऑरेंज ड्रेस में कमाल लग रही थीं। फूलों की बारिश के बीच राधिका उनका स्वागत करती हैं और गाल में किस कर लेती हैं। इसके बाद दोनों आगे बढ़ जाते हैं। इस क्लिप को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्सर राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी को स्पेशल फील करवाती हैं और ये पहली बार नहीं है जब पब्लिकली उन्होने अनंत पर अपना प्यार लुटाया है। शादी के बाद से ही राधिका लोगों की फेवरिट बनी हुई हैं। अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में ढेरों सितारे पहुंचे थे और इसमें सलमान, शाहरुखा और रणवीर सिंह भी शामिल थे। उनके कई वीडियोज वायरल हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

राधिका अनंत का ये रोमांस देखकर लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अनंत अंबानी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!'' एक ने लिखा, ''ये दोनों मेरे पसंदीदा है।'' एक ने लिखा, ''सब पैसे का खेल है।'' एक ने लिखा, ''दोनों साथ में खुश रहें बस।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Video LINK: https://www.instagram.com/reel/DW7AhLoE658/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Read more about: radhika merchant anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X