शादी के बाद Radhika Merchant की उजड़ी खुशियां? अंबानी परिवार की बहू का हाल देख लोग बोले- 'पैसा खुशी नहीं देता'

Radhika Merchant Sad Look: अंबानी परिवार ने हाल ही में धूमधाम तरीके से गणेश विसर्जन किया। एंटीलिया चा राजा के विसर्जन में कई बॉलीवुड सेलेब भी शामिल हुए। लेकिन इस बीच अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खोई-खोई और उदास नजर आ रही हैं।
उदास नजर आईं राधिका
राधिका अंबानी बीती रात गणेश विसर्जन के जुलूस में शामिल हुई थीं। जिस ट्रक में वो बैठी थीं उस ट्रक के पीछे अनंत भी चलकर आ रहे थे। इस बीच दोनों एक-दूसरे के साथ फूलों से खेलते भी नजर आए। लेकिन इन सबके बीच एक वीडियो ऐसा भी सामने आया जिसमें राधिका अकेली और उदास नजर आ रही थीं।
लोगों ने कही ये बात
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि क्या वाकई राधिका शादी के बाद खुश नहीं हैं? लोगों ने राधिका की हालत देखने के बाद कमेंट सेक्शन पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा-'पता नहीं क्यों मुझे ऐसा लग रहा है कि राधिका दिल से खुश नहीं है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'राधिका ने शादी के बाद अपनी चमक खो दी', तीसरे यूजर ने लिखा- 'वो खुश नहीं है, उसकी मु्स्कान फेक है'। एक और यूजर ने लिखा- 'ये इतनी उदास क्यों है?', दूसरे यूजर ने लिखा-'पैसा खुशी नहीं खरीद सकता'।
आकाश और श्लोका गणेश विसर्जन में नहीं दिखे
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अंबानी परिवार ने गणेश विसर्जन काफी धूमधाम से मनाया था लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इस इवेंट में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका कहीं नजर नहीं आए।


Click it and Unblock the Notifications