राधिका मर्चेंट निभा रही हैं चाची होने का फर्ज, गोद में पृथ्वी को लिए आकाश अंबानी के साथ आईं नजर

Radhika Merchant with Aakash Ambani: अनंत अंबानी के साथ शादी करने के बाद राधिका मर्चेंट इस परिवार की सबसे प्यारी सदस्य बन चुकी हैं। अक्सर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं।

Radhika Merchant

लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनंत नहीं बल्कि आकाश अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगें कि उनकी गोद में एक बच्चा भी है। सभी जानते हैं कि उनकी शादी को साल भी नहीं हुआ है तो ये गोद में बेबी को लेकर सवाल हो रहे हैं।

बता दें कि राधिका मर्चेंट की गोद में कोई और नहीं बल्कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का बेटा पृथ्वी अंबानी है। राधिका पृथ्वी के काफी करीब हैं और अक्सर उनको संभालती हुई दिखती हैं।

इस वीडियो को voompla ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन में लिखा, ''राधिका मर्चेंट और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी को बीकेसी में एक स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह से बाहर निकलते हुए देखा गया।'' इस दौरान हमेशा की तरह राधिका मर्चेंट बेहद सुंदर लग रहीं थीं। उन्होने सफेद रंग की स्कर्ट पहनी थी और ब्लैक कलर का शानदार टॉप पहना था। जबकि आकाश अंबानी ने फॉर्मल कपड़े पहने थे। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट कुछ भी करती हैं तो लोग उनकी काफी तारीफें करते हैं। इस वीडियो पर जिस तरह से उन्होने पृथ्वी को लिया हुआ है वो काफी प्यारी लग रही हैं।

मुकेश अंबानी की लाडली बहू

कई मौंकों पर देखा गया है कि मुकेश अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका को बिल्कुल बेटी की तरह ट्रीट करते हैं। कई इवेंट्स पर तो उनका हाथ तक पकड़कर उनको जाते हुए देखा गया है। हालांकि उन वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों ने मुकेश को काफी ट्रोल भी किया था। फिलहाल आप देखिए आकाश और राधिका का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X