राधिका मर्चेंट ने पहली बार फ्लॉन्ट किया इतना बड़ा बेबी बंप? अंबानी फैमिली को मिलने वाला है एक और वारिस?
Radhika Ambani Pregnancy Fact ChecK: देश के सबसे अमीर घराने की छोटी बहूरानी अब गुड न्यूज़ देने के लिए तैयार है। ऐसे हम नहीं बल्कि सामने आई एक तस्वीर कह रही है। हम बात कर रहे हैं मुकेश नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की।

राधिका ने अनंत के साथ दिखाया बेबी बंप
राधिका मर्चेंट अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी जोरों से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राधिका का बड़ा बेबी बंप देखने को मिल रहा है इसके साथ ही उनके साथ ही इस दौरान अनंत अंबानी को भी स्पॉट किया गया। फोटो वायरल होते ही तमाम लोग अंबानी फैमिली को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
क्या है तस्वीरों की सच्चाई
हालांकि आपको बता दें कि ये सब झूठ है। राधिका अंबानी या उनके परिवार की और ये प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया गया है। बल्कि ये तस्वीरें AI टूल्स के माध्यम से बनाई गई है और पूरी तरह से फेक हैं।
दूसरे सेलेब्स भी AI का शिकार
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि राधिका मर्चेंट की ऐसी बेबी बंप वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी राधिका और कई दूसरे सेलेब्स की भी AI वाली बेबी बंप फोटोज वायरल हो चुकी है जो कि पूरी तरह से असली दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications