..................... Radhika Merchant did this thing in the middle on road after seeing nita ambani, video viral - Hindi Filmibeat

सास नीता अंबानी को देख राधिका मर्चेंट ने बीच सड़क पर किया ये काम, VIDEO देख दंग रह गए लोग, बोले-यकीन नहीं होता

Radhika Merchant

Radhika Merchant Anant Ambani Viral Video: नीता अंबानी (Nita Ambani) हों या मुकेश, आकाश या अनंत अंबानी जितना बिजी वह अपने काम काज और बिजनेस को लेकर रहते हैं उतना ही समय वह भक्ति और पूजा-पाठ में भी लगाते हैं।

बता दें कि नीता अंबानी अकसर अपने घर पर पूजा पाठ करवाती हैं। कभी गणेश उत्सव मनाया जाता है तो कभी नवरात्रि। जिसमें वह बॉलीवुज और राजनीति की तमाम हस्तियों को बुलाती हैं। जितना नीता और मुकेश अंबानी भगवान की भक्ति में लीन नजर आते हैं उतना ही उनके बच्चे आकाश और अनंत भी दिखते हैं। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- 170 KM पैदल चलकर द्वारका पहुंचे Anant Ambani, पत्नी Radhika Merchant हुईं इमोशनल, बोलीं- मुझे गर्व है अपने पति पर...

10 दिनों में पूरी की अनंत अंबानी ने 170 किलोमीटर की पदयात्रा

जहां आकाश अंबानी ने हाल ही में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन तो वहीं नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने जामनगर से लेकर द्वारकाधीश के दर्शन किए वो भी किसी वाहन से नहीं बल्कि पैदल चलकर। जी हां, अनंत अंबानी ने 170 किलो मीटर पैदल यात्रा पूरी की। बता दें कि उनकी यह पूरी यात्रा 10 दिनों में पूरी हुई थी। इतना ही नहीं अनंत अंबानी ने रास्ते में मिले तमाम मंदिरों के भी दर्शन किए थे। साथ ही में अनंत अंबानी ने अपनी यात्रा के दौरान मिली मुर्गियों की गाड़ी को रुकवाया उन्होंने वाहन के मलिक से बात की। उन्होंने मुर्गियों की दो गुनी कीमत दी और सभी मुर्गियों को आजाद करवाया।

पूजा पाठ करते हुए द्वारका पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी (Anant Ambani) का जीव जंतु के लिए इतना प्यार देख सभी ने उनकी तारीफ की। अपनी पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने हनुमान चालिसा से लेकर तमाम आरतियां और भजन गाए जिससे अनंत अंबानी का उत्साह और भी बढ़ गया। वहीं जिस दिन अनंत अंबानी द्वारकाधीश पहुंचे उनकी पूजा पाठ संपन्न करवाने के लिए अनंत की मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी अनंत के साथ खड़ी नजर आईं। तीनों ने मिलकर पूजा संपन्न करवाई।

राधिका मर्चेंट ने दिया अनंत का साथ

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने अनंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कैमरे में यह भी कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है। वहीं नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी अनंत की जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि जैसे ही अनंत अंबानी अपनी पदयात्रा पूरी करने वाले थे। वैसे ही उनकी धर्म पत्नी राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी का हाथ थाम उनकी यात्रा पूरी करवाने में मदद की थी।

बीच सड़क पर राधिका मर्चेंट ने किया ये काम

वहीं पदयात्रा के दौरान जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचने वाले थे वैसे ही दोनों को नीता अंबानी (Nita Ambani) मिली। बेटे अनंत अंबानी ने जैसे ही मां को देखा उन्होंने अपनी यात्रा रोक मां नीता अंबानी के पैर छुए इतना ही नहीं बहू राधिका मर्चेंट भी आगे बढ़कर आईं और उन्होंने बीच सड़क पर सभी के सामने अपनी सास के झुककर पैर छुए वहीं नीता अंबानी ने भी बहू को आशीर्वाद दिया। राधिका मर्चेंट का ये अंदाज देख लोग तो हैरान ही रह गए।

लोग जमकर कर रहे बहू राधिका की तारीफ

नीता अंबानी (Nita Ambani) की छोटी बहू राधिका (Radhika Merchant) काफी स्टाइलिश हैं विदेश से पढ़कर आई हैं, लेकिन फिर भी सड़क पर सास के दिख जाने पर उन्होंने नीता अंबानी के पैर छुए। राधिका के इस स्वभाव की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कितनी संस्कारी बहू है। वहीं दूसरे ने कहा-संस्कार बोलते हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतना अमीर होने के बाद भी इतना सलीका इतने संस्कार और रहन सहन कोई अंबानियों से सीखे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर राधिका मर्चेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X