दीवाली पर राधिका मर्चेंट ने किया ऐसा काम की खुश हो गईं सास नीता अंबानी, VIDEO देख आप भी कहेंगे- वाह...

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। कभी किसी को राधिका मर्चेंट का फैशन सेंस बहुत पसंद आता है तो कभी किसी को राधिका की सिंपलीसिटी अच्छी लगती है। बता दें कि जब से राधिका मर्चेंट- राधिका अंबानी बनी हैं तब से तो एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब उनके वीडियो और फोटो इंटरनेट पर ना छाते हों।
सोशल मीडिया पर छा गया राधिका का वीडियो
फिलहाल तो दीवाली के मौके पर राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट दीवाली के दिन फंक्शन अटेंड करने और पटाखे जलाने से पहले अनाथ आश्रम जाती हैं और वह वहां जाकर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटती हैं। राधिका बच्चों के साथ काफी घुली मिली नजर आती हैं। राधिका मर्चेंट का यह क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
राधिका के वीडियो को देख लोगों ने कही ये बात
राधिका के इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राधिका का दिल बहुत अच्छा है वह अकसर अनाथ आश्रम जाती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- राधिका का यही नेचर लोगों को पसंद है। आपको बता दें कि जहां कुछ लोगों ने राधिका की तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कहा कि- सिर्फ 10 रुपये की चॉकलेट से क्या होता आपकी अमीरी के स्टेटस को देखकर लग रहा था जैसे आप पढ़ाई मुफ्त करवाओगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ 10 रुपये वाली चॉकलेट क्यों बच्चों को कम से कम आप दीवाली पर कपड़े तो दे सकती थीं ना। बता दें कि राधिका के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications