सास नीता अंबानी के नायाब हीरे के हार का बहू राधिका ने किया ये हाल, नेकलेस को पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और अपने रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं। वह जो भी एक फंक्शन में पहनती हैं उसे कभी भी दोहराती नहीं हैं। आज तक जो भी कुछ नीता अंबानी ने कपड़ों में कैरी किया है वह आपने रिपीट नहीं देखा होगा, लेकिन हां, अकसर वह अपनी जूलरी को अलग-अलग तरह से पहनती नजर आती हैं। नीता अंबानी के गहने लाखों के नहीं बल्कि 500, 1000 करोड़ तक के होते हैं। इतना ही नहीं उनके पास नायाब से नायाब हीरे तक के गहने हैं जिसे पाने के लिए देश दुनिया के रईस उनके आगे पीछे घूमते हैं।

नीता अंबानी के पास है नायाब हीरा
लेकिन आपको बता दें कि ऐसे नायाब हीरे का बहू राधिका मर्चेंट ने कुछ ऐसा हाल कर दिया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि जो नीता अंबानी नेकलेस पहनी हुई हैं वह कोई आम नेकलेस नहीं है। यह कम से कम 300 से 400 साल पुराना हीरे के बना हार है। इसे Golconda माइन में पाया गया था। यह सबसे रेयर डायमंड है। इस तरह का डायमंड होना आम बात नहीं है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत कम से कम करोड़ों में बताई जा रही है।
बहू ने बदला नेकलेस का लुक
आपको बता दें कि अंबानी परिवार की लेडीज़ में एक खासियत है कि सभी अपनी जूलरी शेयर करती हैं। एक बार इसी डायमंड का नेकपीस नीता अंबानी ने कैरी किया था। जिसके बाद इस नेकलेस को बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने ब्रेसलेस की तरह पहना और छोटी बहू राधिका के आते ही उन्होंने भी इस नेकलेस को अपने हाथ में लूज कैरी कर नया लुक दिया। जिस तरह से राधिका ने इस नेकलेस को कैरी किया है उसे देखकर तो कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि यह वही नेकलेस है जो नीता अंबानी ने पहना था।


Click it and Unblock the Notifications









