दोस्त की शादी में दुल्हन से ज्यादा सजकर पहुंचीं राधिका मर्चेंट, करोड़ों की साड़ी-गहने देख बाराती भी रह गए दंग
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। राधिका मर्चेंट कभी तो अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं तो कभी राधिका इवेंट में शिरकत कर अपने स्टाइलिश लुक्स से लोगों को चौंका देती हैं।

बता दें कि जब से राधिका मर्चेंट से अंबानी बनी हैं तब से ही आए दिनों उनके चर्चे होते रहते हैं। बता दें कि इन दिनों राधिका जामनगर में हैं। पहले तो वह फुटबॉलर लियोनेल मेसी के वेलकम के लिए वहां थीं और अब राधिका मर्चेंट अपने दोस्त की शादी के लिए जामनगर में रुकी हुई हैं।
राधिका के दोस्त की शादी की कुछ झलकियां इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट जैसे ही शादी में कदम रखती हैं सभी उन्हें देखते रह जाते हैं। दरअसल राधिका मर्चेंट दुल्हन से भी ज्यादा सजधज के शादी में पहुंच जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट मल्टी कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। इस एलीगेंट साड़ी के साथ ही उन्होंने बेहद ही शानदार डायमंड का नेकलेस पहना हुआ है। जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जा रही है। स्टाइलिश हेयर बन के साथ न्यूड मेकअप में राधिका मर्चेंट इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाता है।
राधिका मर्चेंट के लुक को देख बस देखते रह गए लोग
पति अनंत अंबानी के हाथों में हाथ डाल राधिका मर्चेंट शादी में शिरकत करती हैं। राधिका के लुक को देख शादी में आए बाराती राधिका पर से अपनी नजरें हटा नहीं पाते हैं। इंटरनेट पर राधिका मर्चेंट का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आपके जैसा कोई नहीं वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राधिका है हीं इतनी खूबसूरत जहां जाती हैं सभी को दीवाना बना देती हैं तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आखिर बहू किसकी है।


Click it and Unblock the Notifications










