राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी संग खेला ऐसा जोरदार गरबा की देखते रह गए डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, VIDEO VIRAL

अंबानी परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। कभी परिवार धूमधाम से फंक्शन करता है तो कभी परिवार हर छोटे बड़े फंक्शन को बड़े स्तर पर मनाता है। बता दें कि बीते दिन अंबानी परिवार ने गुजरात स्थित गिर में शिव मंदिर की स्थापना की। इस खास मौके पर परिवार ने कई नाम चीन परिवारों को न्योता दिया और आलीशान फंक्शन भी रखा। इस खास मौके पर डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और उनका पूरा परिवार शामिल हुआ।
अंबानी के फंक्शन में शामिल हुए विदेशी मेहमान
बता दें कि इसी फंक्शन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा स्थापना के बाद सभी मेहमान और अंबानी परिवार मिलकर गरबा खेलते हैं। इस दौरान नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी, आकाश और मुकेश अंबानी मिलकर साथ में जमकर गरबा खेलते नजर आते हैं। वहीं परिवार ने अपने विदेशी मेहमानों को भी इस पारंपरिक डांस में शामिल किया। वहीं जैसे ही गाना तेज हुआ राधिका मर्चेंट पति अनंत अंबानी के साथ झूम-झूमकर फुर्तीला डांस करती नजर आती हैं।
राधिका का डांस देख हैरान रह गए डोनाल्ड ट्रंप के बेटे
राधिका का ऐसा फुर्तीला डांस देख लोगों के तो होश ही उड़ गए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के बेटे तो राधिका का डांस देखकर चौंक ही गए। सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है जोड़ी कमाल की है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- लोगों ने क्या कुछ नहीं कहा था, लेकिन दोनों की जोड़ी कितनी प्यारी है। दोनों एक साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। बता दें कि अनंत और राधिका के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











