Ambani's Video: अनंत अंबानी से शादी कर बुरी तरह रोई थी राधिका, नीता-मुकेश अंबानी का भी फट गया कलेजा

Radhika Ambani Bidaai Video: देश की सबसे रईसी भरी शादी यानि के अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल पूरा हो गया है। शादी की पहली एनिवर्सरी के मौके पर एक बार फिर से इस ग्रैड वेडिंग के चर्चे हुए और तमाम अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसी बीच शादी का अब तक का सबसे इमोशनल वीडियो अब सामने आया है जो कि राधिका की विदाई के लम्हों का है।
लग्जरी शादी के ग्रैंड वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन अब हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो साबित करता है कि शादी अमीर की हो या गरीब की परिवारों का भावाएं तो एक जैसी ही होती हैं। दरअसल, इस वीडियो में अनंत से शादी के बाद विदाई के समय राधिका जब बाबुल का अंघना छोड़ने को तैयार हुईं तो फूटफूटकर रोती दिखाई दीं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका इस दौरान अपने मम्मी पापा और परिवार से मिलकर खूब रोती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी राधिका के पेरेंट्स को गले लगाकर अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए और उनके भी आंसू झलक पड़े।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जामनगर में उनके तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोहों से लेकर उनकी "दिल धड़कने दो" स्टाइल क्रूज़ पार्टी और आखिरकार मुंबई के बीकेसी स्थित भव्य जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में उनके "शुभ विवाह" तक, ये सभी समारोह किसी सपने से कम नहीं थे। और सोचिए, अनंत-राधिका के विवाह समारोहों, जिनमें उनकी प्री-वेडिंग पार्टी (और निश्चित रूप से उनका प्यारा मिलन) भी शामिल है, का मुख्य आकर्षण क्या था? निस्संदेह, यह बॉलीवुड और हॉलीवुड का जादू ही था जो उनकी शादी में देखने को मिला और जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी।


Click it and Unblock the Notifications