जुड़वा बच्चों को जन्म देते ही प्यारी मरियम की मौत, इस कारण डिलिवरी के बाद नहीं बच पाई हसीना

Influencer Maryam Death Reason: पाकिस्तानी लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम के अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 4 दिसंबर 2025 को उनके पति अहसान अली ने पत्नी के गुजर जाने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि मरियम ने इसी दिन अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत नाजुक हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सोशल मीडिया पर अपने सरल स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली मरियम को इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक और टिकटॉक पर करीब 20 लाख लोग फॉलो करते थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से फैन्स को हैरान कर दिया है और लगातार फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, लेबर के तुरंत बाद मरियम की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके निधन की पुष्टि पहले सामा टीवी द्वारा की गई और बाद में उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में भी इसकी जानकारी दी गई।
अहसान अली, जो खुद भी एक इन्फ्लुएंसर हैं, ने एक भावुक नोट साझा करते हुए कहा कि मरियम अपने आखिरी पलों में दुआ कर रही थीं। उन्होंने लिखा, "अल्लाह मरहमती आत्मा को जन्नत में जगह दे और परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।" अहसान ने अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीर भी साझा की और बताया कि दोनों नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की।
कहा जा रहा है कि मरियम ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था और प्रसव के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि प्रसव के दौरान कॉम्प्लिकेशंस बढ़ने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में जीवन खो देने वाली मरियम लाहौर में रहती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पति और परिवार के साथ बिताए गए प्यारे पलों की भरमार है। मरियम और अहसान का रिश्ता बेहद खूबसूरत माना जाता था। दोनों ने 2023 में शादी की थी और अपने विवाह समारोह की तस्वीरों में मरियम का खुशी से झिलमिलाता चेहरा साफ नजर आता है।
उनके असामयिक निधन ने प्रशंसकों, दोस्तों और इन्फ्लुएंसर समुदाय को गहरे शोक में डुबो दिया है। लोग सोशल मीडिया पर मरियम को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













