वाराणसी के लोगों ने पुतिन की तस्वीर लगाकर की आरती, जमकर लगाए रूस-भारत के नारे, देखें अनोखा VIDEO

Putin Arti Video

Putin Arti Video: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) हाल ही में भारत आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पुतिन के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई। दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए। पहले भी दोनों की दोस्ती के कई चर्चे हो चुके हैं, लेकिन इस बार पुतिन का भारत आना लोगों को बेहद रास आया। इस खास मौके पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत और रूस मैत्री मार्च निकाला गया। इस मार्च का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख कई लोग तो हैरान रह गए हैं। क्योंकि इस मार्च को उत्सव की तरह मनाया गया। जहां पुतिन की आरती भी की गई।

वाराणसी में लोगों ने उतारी पुतिन की आरती

दरअसल वाराणसी में पीएम मोदी और पुतिन के पोस्टर के साथ एक मार्च निकाली गई जहां जमकर ढोल नगाड़े बजते नजर आए। इस खास मौके पर भारत रूस जिंदाबाद, भारत रूस की दोस्ती के नारे भी लगाए गए। वहीं पुतिन के भारत आने से लोग इतना ज्यादा प्रभावित हो गए कि लोगों ने आरती का थाल लेकर पूजा तक करनी शुरू कर दी। पुतिन का भारत आना लोगों ने उत्सव की तरह मनाया। बता दें कि सोशल मीडिया पर पुतिन की आरती की क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट

इस क्लिप को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ ग्रेट वेलकम, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मोदी और पुतिन की दोस्ती जरूर देश के लिए बेहतर साबित होगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-रूस और भारत मिलकर दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाएगा। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- दोनों मिलकर इतिहास रच देंगे।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X