प्रीति जिंटा के आंसुओं से हिला इंटरनेट, हालत देख फैंस के टूटे दिल, बोले- 'ये बेचारी भी 18 साल से इंतजार..'

Preity Zinta's Teary Eyes Photo- कहीं खुशी कहीं गम... जी हां, यही माहौल होता है हर साल आईपीएल के फाइनल में। आईपीएल के 18वें सीजन में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक ओर आरसीबी और विराट कोहली के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ तो वहीं पंजाब पहली बार फाइनल में पहुंचकर हार गई।
फाइनल मुकाबले के खत्म होने के बाद दो लोग फिर से रोए थे। हालांकि विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे तो वहीं प्रीति जिंटा के आंखों में गम के आंसू थी।
विराट के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है। इस दौरान प्रीति जिंटा को लेकर लोगों ने कुछ ऐसा कहा जो कि यकीनन चौकाने वाला है।
18 साल का इंतजार...
लोगों का कहना है कि प्रीति जिंटा भी तो 18 साल से इंतजार कर रहीं है तो फिर कोई उनकी बात क्यों नहीं कर रहा है। लोग उनकी इस इमोशनल तस्वीर से काफी दुखी है। कई तरह के कमेंट्स कर लोग कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये भी तो 18 साल से इंतजार कर रही है।'' एक ने लिखा, ''इस महिला के लिए दिल से सम्मान।''
एक ने लिखा, ''पंजाब की डिजर्व करती थी जीत।'' एक ने लिखा, ''अगले साल.. मत भूलो कि यह 18वां साल है..।'' एक ने लिखा, ''पंजाब ने दिल जीत लिया, काश शशांक को 2 गेदें और मिल जातीं।'' एक ने लिखा, ''लेकिन कोहली इस खुशी के ज्यादा हकदार हैं क्योंकि वह हमारे देश के लिए बहुत अच्छा खेलते हैं।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।
प्रीति जिंटा पंजाब के लगभग हर मैच में मौजूद रहती हैं और अपनी टीम को सपोर्ट करती हैं। आईपीएल 2025 का ये फाइनल काफी शानदार रहा और आखिरी ओवर तक कोई भी जीत सकता था। फिलहाल आरसीबी का सपना पूरा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











