पुनीत सुपरस्टार को मिली गर्लफ्रेंड? वीडियो में सरेआम लड़की के साथ रोमांस झाड़ रहा यूट्यूबर

Puneet Superstar

Puneet Superstar Girlfriend: मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं। लेकिन पुनीत कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा नहीं करते लेकिन अब लगता है कि उन्हें एक हमसफर मिल गया है!

पुनीत सुपरस्टार को मिली गर्लफ्रेंड?

पुनीत सुपरस्टार का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एक लड़की के साथ सड़क पर रोमांटिक बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वो कभी उनकी कमर में हाथ रख रहे हैं, तो कभी उन्हें गोद में उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने भी पकड़ा

इस वायरल वीडियो में जो लड़की दिखाई जा रही है, वो कोई और नहीं मुंबई की फेमस या यूं कहें पुनीत सुपरस्टार की तरह बदनाम कंटेंट क्रिएटर सीमा कनोजिया है। जिन्हें अचानक कभी भी- कैसा भी डांस करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं, एक बार तो सीमा मुंबई की लोकल ट्रेन से कूदकर डांस करने लगी थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था।

सीमा का एक वीडियो हुआ था वायरल

पिछले दिनों सीमा कनोजिया का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो ब्लू कलर की सुंदर सी ड्रेस पहने नजर आईं, लेकिन फिर वो वही ड्रेस पहनकर बारिश के पानी में कूद पड़ीं और अपनी ड्रेस को बर्बाद कर लिया। कुछ ऐसा ही कंटेंट पुनीत सुपरस्टार भी बनाते हैं।

पुनीत सुपरस्टार की अजीब हरकतें

पुनीत सुपरस्टार को अक्सर अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा जाता है। कभी वो नाले का पानी पीने लग जाते हैं, तो कभी कूड़े के ढेर में लोटने लग जाते हैं। कभी वो गोबर को अपने शरीर पर मलने लग जाते हैं तो कभी इससे भी ज्यादा अजीब हरकतें करके लोगों का मूड खराब करने लग जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: puneet superstar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X