पुनीत सुपरस्टार ने सलमान खान के लिए छोड़ दी 'सिकंदर', कहा- उसको नाम बनाने की जरूरत है

Puneet Superstar Sikandar- सिकंदर के ऐलान के बाद से लोगों को इस फिल्म का इंतजार था क्योंकि वो सलमान खान की वापसी चाहते थे। इस वक्त रश्मिका मंदाना के साथ उनकी इस फिल्म को लेकर चर्चा है और ईद पर धमाका होना तय है।
इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें पुनीत सुपरस्टार ने एक दावा कर दिया है। इंफ्लुएंसर का कहना है कि सलमान खान की सिकंदर पहले उनको ऑफर हुई थी।
इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है और लोग लगातार उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लिखा है, ''सलमान की सिकंदर पहले मुझे ऑफर हुई थी।''
मुझे ऑफर हुई थी सिकंदर
इसके अलावा पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''सलमान खान की सिकंदर मूवी आई है ना अभी अभी, इसमें पहले मुझे रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उसमें क्या हुआ था कि उसमें सलमान खान भी था, तो भाई मैं अपना फेम किसी और को क्यों दूं।
फिर मैने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया और मना कर दिया, मैने कहा कि ये फिल्म सलमान को दे दो भाई। क्योंकि मेरे घरवाले कहते हैं कि किसी से कुछ लो मत उसको दो, तो सलमान को मैने ये गिफ्ट दिया कि ये मूवी कर और अपना नाम बना। क्योंकि मेरा तो पहले से ही है मुझे जरूरत नहीं है भाई।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सिकंदर नहीं बंदर मूवी के लिए रोल ऑफर किया था तुम्हें।'' एक ने लिखा, ''भाई तुम मिया खलीफा के साथ करो फिल्म।'' एक ने लिखा, ''ऑफर तो आया था पर भाई नाले में कूदने में व्यस्त था।''
एक ने लिखा, ''गटर में भी डुबकी लगा लो।'' एक ने लिखा, ''भाई तू कैटरीना के साथ वीडियो बना।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि अपनी बातों को लेकर पुनीत ट्रोल किए जाते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











