Puneet Superstar ने सरेआम किया IIT Baba का पर्दाफाश, गांजा सप्लाई करते हुए बनाया VIDEO

Puneet Superstar

Puneet Superstar Viral Video: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार अपने अतरंगी वीडियो की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वह लड़कियों के कपड़े पहन नाचते नजर आते हैं तो कभी वह किसे वीडियो को दिखाकर खुलेआम उसकी फटकार लगाते दिखते हैं।

पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। आए दिनों उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। वहीं हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक ऐसा वीडियो बना है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।

पुनीत सुपरस्टार ने खोल दी IIT बाबा की पोल पट्टी
दरअसल हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टा हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार आईआईटी बाबा की फटकार लगाते दिख रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार बाबा को घेर लेते हैं और वीडियो बनाते हुए कहते हैं कि- 'राजस्थान के अंदर है ये आईआईटी बाबा। ये गांजा सप्लाई कर रहा है। इस वीडियो को इतना शेयर करना इतना शेयर करना की ये बाबा जल्द से जल्द पकड़ा जाए। दिखा दो पुनीत सुपरस्टार की पावर।'

पुनीत सुपरस्टार का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि जैसे ही पुनीत सुपरस्टार आईआईटी बाबा का वीडियो बनाने के लिए आगे आते हैं उनका वीडियो बनाने वालों की भीड़ लग जाती है। जहां पुनीत सुपरस्टार आईआईटी बाबा को खरी खोटी सुनाते हैं वहीं आईआईटी बाबा हंसते नजर आते हैं। बता दें कि कुछ ही देर पहले पुनीत सुपरस्टार ने यह वीडियो शेयर किया है और इस यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुनीत भाई ने पोल खोल दी। वहीं दूसरे ने लिखा-ऐसी उम्मीद नहीं की थी गुरु। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बाबा को फर्क ही नहीं पड़ रहा है किसी बात से।

Read more about: puneet superstar viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X